Loading...
ट्रंप का समझौता ईरान ने ठुकराया? कुवैत और सऊदी समेत खाड़ी देशों पर मिसाइलों की बौछार
ईरानी मिसाइल के हमले से तेल अवीव में इमारत को पहुंचा नुकसान

ट्रंप का समझौता ईरान ने ठुकराया? कुवैत और सऊदी समेत खाड़ी देशों पर मिसाइलों की बौछार

लेखन गजेंद्र
Mar 24, 2026
01:05 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा सुविधाओं पर 5 दिन तक हमला न करने और समझौता बातचीत की पेशकश को ईरान ने ठुकरा दिया है। ईरान ने मंगलवार तड़के कुवैत, सऊदी अरब समेत कई अन्य खाड़ी देशों के ऊर्जा सुविधाओं पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इजरायल में भी रिहायशी इलाकों पर हमले किए गए थे, जिसे हवाई रक्षा प्रणाली से रोक दिया गया। इजरायल ने भी जवाबी हमले किए हैं।

हमला

तेल अवीव में 3 इमारतें क्षतिग्रस्त, कई लोग घायल

इजरायली होम फ्रंट कमांड के अधिकारी कर्नल मिकी डेविड ने बताया कि मंगलवार सुबह तेल अवीव की एक सड़क पर गिरे ईरानी युद्धक बम से पास की 3 इमारतों को नुकसान पहुंचा।

लगभग 100 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने वाला एक गोला-बारूद तेल अवीव के मध्य में गिरा है, जिससे इमारत और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

तेल अवीव में मिसाइल के मलबे में कई लोगों के घायल हुए हैं। जेरूसलम में भी 2 मिसाइलों से भवन को नुकसान पहुंचा है।

हमला

फारस की खाड़ी पर अमेरिकी टैंकर पर हमला

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक फुटेज में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की नौसेना को फारस की खाड़ी में एक अमेरिकी ईंधन टैंकर पर हमला करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में जहाज को आग की लपटों में घिरते हुए, हमले के बाद जहाज से घना धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा, कुवैत में भी मंगलवार को मिसाइल और ड्रोन हमलों से देश में ट्रांसमिशन लाइनों को नुकसान पहुंचना है, जिससे बिजली का संकट पैदा हुआ।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

इजरायल पर हमले का दृश्य

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

फिलिस्तीनी गांव के पास गिरी ईरानी मिसाइल

ADVERTISEMENT