Loading...
बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव: BNP उम्मीदवार की जीत तय, 35 साल बाद हो रहा मतदान
बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हो रहा है

बांग्लादेश में आज राष्ट्रपति चुनाव: BNP उम्मीदवार की जीत तय, 35 साल बाद हो रहा मतदान

लेखन आबिद खान
Aug 20, 2026
11:05 am

क्या है खबर?

बांग्लादेश में 35 साल बाद आज पहली बार नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होने जा रहा है। बांग्लादेशी संसद के 349 सांसद राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे। सत्तारूढ़ बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (BNP) के दिग्गज नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और 11 अन्य पार्टियों के विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद के बीच मुकाबला है। इस गठबंधन का नेतृत्व जमात-ए-इस्लामी कर रहा है। मतगणना का सीधा प्रसारण भी होगा।

जीत

फखरुल की जीत लगभग तय

बांग्लादेश में राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता नहीं करती है। संसद सदस्य राष्ट्रपति चुनते हैं। इसी साल फरवरी में हुए चुनाव में BNP को संसद में दो-तिहाई बहुमत मिला था। इसलिए, उसके उम्मीदवार फखरुल की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

खास बात ये है कि बांग्लादेश के संविधान के तहत सांसदों को अपनी पार्टी की विचारधारा के खिलाफ मतदान करने की मनाही है। चूंकि, मतदान गोपनीय नहीं होता, इसलिए फखरुल की जीत की संभावना और बढ़ गई है।

वजह

क्यों हो रहे हैं चुनाव?

दरअसल, पिछले महीने मोहम्मद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य कारणों को इसकी वजह बताया, लेकिन ये भी दावा है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना से नजदीकी के चलते उन्होंने पद छोड़ दिया।

बांग्लादेश का संविधान कहता है कि राष्ट्रपति का पद खाली होने के 90 दिनों के भीतर नए राष्ट्रपति का चुनाव होना जरूरी है। फिलहाल संसद अध्यक्ष हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

साल

35 साल बाद हो रहा मतदान

बांग्लादेश में पहला राष्ट्रपति चुनाव 1991 में हुआ था। 1996 से 2023 के बीच कुल 8 राष्ट्रपति चुने गए हैं, लेकिन इन सभी को निर्विरोध नियुक्त किया गया था। सभी मौकों पर सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

चूंकि इस बार 2 उम्मीदवार मैदान में हैं, इसलिए मतदान होने जा रहा है।

संसद के कुल 349 सांसदों में 247 BNP और 90 विपक्ष के हैं। ये दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे।

ADVERTISEMENT

परिचय

बांग्लादेश के अगले संभावित राष्ट्रपति के बारे में जानिए

फखरुल का जन्म 26 जनवरी, 1948 को ठाकुरगांव में हुआ है। उन्होंने ढाका विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। इसी दौरान वे राजनीति में भी सक्रिय हुए।

उन्हें पहली राजनीतिक सफलता 1988 में मिली, जब वे ठाकुरगांव के चेयरमैन चुने गए। इसके बाद वे BNP में शामिल हो गए।

2001 में वे पहली बार सांसद बने। इसी दौरान उन्हें कृषि राज्य मंत्री भी बनाया गया।

वे 2016 से 2026 तक BNP के महासचिव रहे हैं।

ADVERTISEMENT