NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / भोजन से संबंधित दुनिया के सबसे अनोखे रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी
    अगली खबर
    भोजन से संबंधित दुनिया के सबसे अनोखे रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी
    दुनिया के अजीबोगरीब फूड रिकॉर्ड

    भोजन से संबंधित दुनिया के सबसे अनोखे रिकॉर्ड, जानकर होगी हैरानी

    लेखन अंजली
    Aug 30, 2023
    07:09 pm

    क्या है खबर?

    आजकल रेस्टोरेंट और कैफे में बड़े-बड़े बर्तनों में खान-पान की चीजें परोसने का ट्रेंड चल गया है। कहीं की बाहुबली थाली मशहूर है तो कहीं पर बड़े से कप में कॉफी मिलती है।

    यहीं नहीं, कई लोग तो अनोखे खाद्य विश्व रिकॉर्ड्स भी बना चुके हैं।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसे ही अजीबोगरीब रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं, जो गिनीज बुक में अपनी अलग जगह बना चुके हैं।

    #1

    जीवनभर मैकडॉनल्ड का बिग मैक खाने का रिकॉर्ड  

    साल 1972 के बाद से अमेरिका के विस्कॉन्सिन के डोनाल्ड गोर्स्के हर दिन लगभग 2 बर्गर के हिसाब से मैकडॉनल्ड्स के 32,340 बिग मैक खा रहे हैं।

    वह सबूत के तौर पर साल के हिसाब से बर्गर के पैकेट और रसीदें रखते हैं।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) के अनुसार, डोनाल्ड अब तक 32,340 बिग मैक बर्गर खा चुके हैं। उनका ये रिकॉर्ड अगस्त, 2021 तक की गिनती के आधार पर दर्ज किया गया है।

    #2

    सबसे ज्यादा लहसुन की कलियां 1 मिनट में खाई

    जनवरी 2012 में एक अमेरिकी पैट्रिक बर्टोलेटी ने 1 मिनट के अंदर सबसे अधिक लहसुन की कलियां खाने का रिकॉर्ड बनाया था।

    अब लहसुन की कलियां कोई मजाक नहीं हैं क्योंकि वे अपने तीखे स्वाद के लिए जानी जाती हैं, लेकिन पैट्रिक ने सभी बाधाओं को पार कर लिया और एक मिनट के भीतर कुल 36 लहसुन की कलियां खाई।

    पैट्रिक अपने प्रतिस्पर्धी खाने के कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं और कई खाने की प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते हैं।

    #3

    शख्स ने 33.15 सेकंड में खाई सबसे तीखी 10 कैरोलिना रीपर मिर्च

    17 सितंबर 2022 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले ग्रेगरी फोस्टर ने महज 33.15 सेकंड में 10 कैरोलिना रीपर मिर्च खाने के लिए सबसे कम समय का नया रिकॉर्ड बनाया था।

    इससे पहले ग्रेगरी ने 8.72 सेकंड में 3 कौरोलिना रीपर मिर्च खाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

    ग्रेगरी ने यह रिकॉर्ड कनाडा के माइक जैक के रिकॉर्ड को तोड़कर बनाया था। माइक जैक ने 9.72 सेकंड में कैरोलिना मिर्च खाकर रिकॉर्ड कायम किया था।

    #4

    अब तक का सबसे लंबा डोसा तैयार करने का रिकॉर्ड

    चेन्नई के सर्वना भवन रेस्टोरेंट में 60 प्रतिभाशाली शेफ के संयुक्त कौशल के साथ एक अविश्वसनीय 100 फुट का डोसा बनाया गया, जिससे एक अलग ही विश्व रिकॉर्ड कायम हो गया।

    उन्होंने 37.5 किलोग्राम के भारी घोल का उपयोग करके इसे बनाया। इसके बाद उसे एक लंबे तवे पर अच्छे से सेंका और उसे नारियल की चटनी और सांबर के साथ परोसकर लोगों को हैरानी में डाल दिया।

    #5

    1995 किलोग्राम खिचड़ी परोसने का रिकॉर्ड

    हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग ने शिमला में दुर्गा देवी बिहारी लाल चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ अब तक की सबसे ज्यादा खिचड़ी परोसने का रिकॉर्ड बना रखा है, जिसका वजन 1995 किलोग्राम था।

    इस विशाल व्यंजन को पकाने के लिए 7x4 फीट के बर्तन का उपयोग किया गया था, जिसे सूर्य देव को समर्पित हिंदू त्योहार मकर संक्रांति पर भक्तों को परोसा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कन्नड़ फिल्में

    गिनीज बुक

    ब्रिटिश व्यक्ति ने अपने मुंह में किए 17 छेद, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    हीरो विदा V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, तय की सबसे ज्यादा दूरी  हीरो मोटोकॉर्प
    ये थी दो मुंह और एक दिमाग वाली बिल्ली, सबसे लंबे समय तक रहीं जीवित अमेरिका
    यूरोप: चेक गणराज्य के व्यक्ति ने लगभग 10 घंटे प्लैंक करके बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड  यूरोप

    अजब-गजब खबरें

    ऑस्ट्रेलिया: हॉलीवुड सितारों को मल-मूत्र भेजने वाले व्यक्ति को कोर्ट ने सुनाई सजा  ऑस्ट्रेलिया
    कनाडा: डोनियर सैंडविच पोशाक की 10 लाख रुपये में हुई नीलामी कनाडा
    दुनिया के सबसे बड़े कॉमिक संग्रह के मालिक ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ी तकरीबन 1 लाख कॉमिक्स गिनीज बुक
    आंध्र प्रदेश: डॉक्टर ने सीजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ दी कैंची आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025