LOADING...
रूस: 280 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति की मौत, 5 सालों तक बिस्तर पर ही रहा लेटा 
280 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सेल्स)

रूस: 280 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति की मौत, 5 सालों तक बिस्तर पर ही रहा लेटा 

लेखन गौसिया
Nov 25, 2023
05:59 pm

क्या है खबर?

आजकल लोग अपने खान-पान पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते हैं और यही चीज बाद में उनके लिए मुसीबत साबित होती है। ऐसा ही एक मामला रूस से सामने आया है। यहां मोटापे के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस व्यक्ति का नाम लियोनिद एंड्रीव था, जिसका वजन 280 किलोग्राम से भी ज्यादा था। यह 3 हाथियों के बच्चों के वजन से भी ज्यादा है। आइये इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मृत्यु

कैसे हुई एंड्रीव की मृत्यु?

जानकारी के मुताबिक, 60 वर्षीय एंड्रीव की मृत्यु 17 नवंबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। इस मामले में डॉक्टरों ने कहा कि भले ही एंड्रीव की मृत्यु दिल के दौरे की वजह से हुई है, लेकिन यह अतिरिक्त वजन के कारण तनाव का परिणाम ही था। दरअसल, कुछ महीने पहले ही डॉक्टरों ने एंड्रीव को दोबारा सामान्य जीवन जीने के लिए कम से कम 44 किलोग्राम वजन कम करने की चेतावनी दी थी।

नौकरी

नौकरी छोड़ने के बाद बढ़ा था एंड्रीव का वजन

एंड्रीव पहले सेना में काम करते थे और एक एथलीट भी थे। उस वक्त उनका वजन केवल 69 किलोग्राम था। वह अपने खेत में खुद काम करते थे और शिकार और फसल कटाई जैसे काम भी करते थे। हालांकि, 2018 में नौकरी छोड़ने के बाद उनकी मुश्किलें शुरू हो गईं। वह अपना पूरा दिन टीवी देखते हुए और सोफे पर बैठकर अकेले बिता देते थे। ऐसे में उन्होंने पिछले 5 सालों में अपना काफी वजन बढ़ा लिया था।

Advertisement

बयान

मृत्यु से पहले एंड्रीव ने साझा की थी अपनी दिनचर्या

मृत्यु से एक दिन पहले एंड्रीव ने मीडिया से बात करते हुए अपनी दिनचर्या भी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि 5 सालों तक घर तक ही सीमित रहने के बाद वह बाहर जाना चाहते हैं इसलिए अब उन्होंने अपनी दिनचर्या में बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा था, "वजन कम करने के लिए मैंने अपनी खुराक कम कर दी और आटे से बने उत्पादों से परहेज कर लिया।" हालांकि, एंड्रीव ने अपनी जीवनशैली बदलने में काफी देर कर दी।

Advertisement

अन्य मामला

एंड्रीव से मिलती-जुलती है इस महिला की कहानी 

एंड्रीव की कहानी अमेरिका में रहने वाली एक महिला से मिलती-जुलती है। उस महिला का नाम लूपे समानो है, जो खाने की लत के कारण 12 साल तक बिस्तर पर ही पड़ी रही। इसकी वजह से उनका वजन 291 हो गया था। लूपे के मुताबिक, मोटापे के कारण वह एक बार कोमा में भी जा चुकी हैं। हालांकि, अब स्वस्थ जीवनशैली और वजन घटाने की सर्जरी की मदद के बाद उनका वजन 90 किलोग्राम से कम हो गया है।

Advertisement