LOADING...
इंग्लैंड: 380 रुपये में खरीदी हैरी पॉटर की किताब लगभग 9 लाख रुपये में हुई नीलाम
हैरी पॉटर की किताब 9.17 लाख रुपये में नीलाम

इंग्लैंड: 380 रुपये में खरीदी हैरी पॉटर की किताब लगभग 9 लाख रुपये में हुई नीलाम

लेखन अंजली
Sep 10, 2024
01:42 pm

क्या है खबर?

नीलामी में कोई चीज अपने असल मूल्य से ज्यादा कीमत में बिकती है, ऐसी ही एक नीलामी हाल ही में इंग्लैंड के रिचर्ड विंटरटन नीलामी घर द्वारा आयोजित की गई थी। ऑनलाइन हुई इस नीलामी में 3.50 पाउंड यानी मात्र करीब 380 रुपये में खरीदी गई हैरी पॉटर एंड फिलोसोफर्स स्टोन नामक किताब के पहले संस्करण की कॉपी 8,340 पाउंड (लगभग 9 लाख रुपये) में बेची गई है। आइए इस नीलामी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

खरीददार

एक टेलीफोन बोलीदाता ने खरीदी किताब की कॉपी

हैरी पॉटर एंड फिलोसोफर्स स्टोन नामक किताब के पहले संस्करण की कॉपी को यूनाइटेड किंगडम (UK) एक टेलीफोन बोलीदाता ने उच्चतम बोली लगाकर खरीदा है। नीलामीकर्ता का कहना है कि एक किताब की कॉपी का इतनी कीमत पर बिकना इसकी लोकप्रियता का प्रमाण देता है। उन्होंने आगे बताया कि नीलामी वाले दिन वे इसे बेचने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अमेरिका और ब्रिटेन के 30 से अधिक बोलीदाताओं के साथ-साथ 2 टेलीफोन बोलियों वाले लोगों से जुड़े थे।

किताब

साल 1997 में खरीदी गई थी नीलामी में बिकी किताब

इस हैरी पॉटर एंड फिलोसोफर्स स्टोन नामक किताब के पहले संस्करण की कॉपी को एर्डिंगटन के जेन थॉम्पसन नाम के एक व्यक्ति ने साल 1997 में बर्मिंघम की एक किताबों की दुकान से खरीदा था। इस किताब की कीमत तब 4.99 पाउंड (अब के लगभग 540 रुपये) थी, लेकिन उन्हें 30 प्रतिशत छूट के साथ इस किताब का भुगतान 3.50 पाउंड यानी मात्र करीब 380 रुपये करना पड़ा। हालांकि, नीलामी में इसकी कीमत कई गुणा बढ़ गई।

Advertisement

अन्य नीलामी

लगभग 5 करोड़ रुपये में बिके हैरी पॉटर की पहली किताब के वॉटरकलर

कुछ महीने पहले ही हैरी पॉटर एंड फिलोसोफर्स स्टोन नामक किताब के असल कवर पेज की पेटिंग के लिए इस्तेमाल किए गए वॉटरकलर की नीलामी हुई थी। वह पेंटिंग साल 1997 में मशहूर चित्रकार थॉमस टेलर ने हैरी पॉटर एंड फिलोसोफर्स स्टोन नामक किताब के पहले संस्करण के कवर के लिए बनाई थी। वॉटरकलर की नीलामी न्यूयॉर्क में स्थित सोथबी नीलामी घर द्वारा ऑनलाइन की गई थी और यह लगभग 5 करोड़ रुपये में बिके थे।

Advertisement

अन्य नीलामी

हैरी पॉटर सीरीज की दुर्लभ किताब लगभग 8 लाख रुपये में हुई नीलाम 

हैरी पॉटर एंड द फिलोसोफर्स स्टोन नामक किताब के पहले संस्करण की असल किताब को यूनाइटेड किंगडम (UK) के स्टैफोर्डशायर में हैनसन नीलामी घर द्वारा बेची गई थी हैरी पॉटर की इस किताब के 7,000 पाउंड से 10,000 पाउंड में बिकने का अनुमान लगाया था और इसी की बीच वाली कीमत पर यह बिकी। इसकी बोली 4,200 पाउंड यानी 4 लाख रुपये से शुरू हुई और कुछ मिनट चलने के बाद यह 7,500 पाउंड (7.88 लाख रुपये) में नीलाम हुई।

Advertisement