NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / एमिरेट्स की फ्लाइट ने मात्र 2 यात्रियों के साथ भरी उड़ान, मां-बेटी ने जमकर किए मजे
    अगली खबर
    एमिरेट्स की फ्लाइट ने मात्र 2 यात्रियों के साथ भरी उड़ान, मां-बेटी ने जमकर किए मजे
    एमिरेट्स फ्लाइट में मां-बेटी ने अकेले किया सफर

    एमिरेट्स की फ्लाइट ने मात्र 2 यात्रियों के साथ भरी उड़ान, मां-बेटी ने जमकर किए मजे

    लेखन अंजली
    Jan 10, 2024
    04:10 pm

    क्या है खबर?

    एक मां और बेटी अपनी क्रिसमस की छुट्टियों के लिए एमिरेट्स फ्लाइट में सवार होने के बाद हैरान रह गईं।

    दरअसल, सेशेल्स से स्विट्जरलैंड जाने वाली इस फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास केबिन में केवल वो दोनों ही यात्री थीं।

    एमिरेट्स विश्व की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनियों में से एक है और उसकी फ्लाइट्स अपनी बेहतरीन सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है, ऐसे में मात्र 2 यात्री होना थोड़ा चौंकाने वाला है।

    आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    25 वर्षीय जो डॉयल नामक महिला बीते 25 दिसंबर को अपने 59 वर्षीय मां किम्मी चेडेल के साथ यात्रा कर रही थीं। उन्होंने फ्लाइट की खाली सीटों को दिखाते हुए एक टिक-टॉक वीडियो पोस्ट किया है।

    उ्न्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'आज एमिरेट्स फ्लाइट से यात्रा करने वाली एकमात्र महिलाओं की ओर से मैरी क्रिसमस।'

    इस पोस्ट को 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही कई लाइक्स भी मिल चुके हैं।

    वीडियो

    वीडियो में मां और बेटी अकेले यात्रा का मजे लेते हुए दिखीं

    वीडियो में किम्मी को एमिरेट्स केबिन स्टाफ के सदस्यों द्वारा पहने जाने वाले हेडगियर को पहनने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है, जबकि उनकी बेटी को फ्लाइट में घूमते हुए और फ्लाइट के फर्श पर 'बर्फ की परी' बनाते हुए देखा जा सकता है।

    फ्लाइट के स्टाफ के मुताबिक, मां और बेटी के लिए यह एक तरह से सरप्राइज था क्योंकि उन्हें इस बात अंदाजा नहीं था कि फ्लाइट में केवल वो ही यात्री हैं।

    कारण

    फ्लाइट के खाली होने का कारण

    चालक दल ने बताया कि सेशेल्स में मानसून का मौसम था और साथ ही क्रिसमस का दिन भी था, शायद इसी कारण लोगों ने फ्लाइट की सीटें बुक नहीं कीं।

    जो ने बताया कि उन्हें फ्लाइट में इधर-उधर जाने तो दिया गया, लेकिन इतनी खाली सीटें होने के बावजूद भी उन्हें फर्स्ट क्लास से यात्रा करने नहीं दी गई।

    हालांकि, उन्होंने काफी मजे किए। उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट से बातचीत की और रील्स भी बनाईं, जिसकी आमतौर पर अनुमति नहीं होती।

    अन्य मामला

    ब्रिटेन का एक व्यक्ति भी बना था फ्लाइट का एकमात्र यात्री

    अप्रैल, 2023 में ब्रिटेन के विल्किंसन नामक एक व्यक्ति ने उत्तरी आयरलैंड से पुर्तगाल जाने के लिए एमिरेट्स फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास की सीट बुक की थी और जब वह पहुंचा तो उसे पता चला कि वह फ्लाइट का एकमात्र यात्री था।

    उसे फ्लाइट के स्टाफ ने VIP अतिथि वाली सुविधाएं दीं और फर्स्ट क्लास में भी जाने दिया गया।

    उसने बताया कि यह अनुभव ऐसा था मानों उसके पास एक प्राइवेट जहाज हो।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्विट्जरलैंड
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    स्विट्जरलैंड

    अध्ययन में खुलासा- खाली पर्स मिलने पर 40%, पैसे होने पर 72% लोग लौटाते हैं वापस भारत की खबरें
    नीरव मोदी और उसकी बहन के 4 स्विस बैंक अकाउंट्स सीज, जमा थे 283 करोड़ रुपये स्विस बैंक
    सिंगापुर में नीरव मोदी की बहन की कंपनी के अकाउंट सीज करने के आदेश भारत की खबरें
    जल्द मिलेगी स्विस बैंकों में अकाउंट रखने वाले भारतीयों की जानकारी, प्रक्रिया पूरी भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    चीन में अजीबोगरीब मान्यता, युवा लड़कों के पेशाब को मानते हैं सेहत के लिए फायदेमंद चीन समाचार
    दुनिया की "सबसे बड़े होंठों वाली महिला" ने फिर करवाई सर्जरी, अब दिखती है ऐसी बुल्गारिया
    क्रिसमस पर शाही परिवार के कर्मचारियों को मिलते हैं ये अनोखे उपहार, जानकर चौंक जाएंगे आप  किंग चार्ल्स तृतीय
    नए साल पर दुनियाभर में निभाई जाने वाली 5 अनोखी परंपराएं, जानकर रह जाएंगे हैरान  नया साल मुबारक हो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025