NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: डायनासोर के कंकाल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लगभग 373 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम
    अगली खबर
    अमेरिका: डायनासोर के कंकाल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लगभग 373 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम
    अमेरिका में करोड़ों में नीलाम हुआ डायनासोर का कंकाल

    अमेरिका: डायनासोर के कंकाल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, लगभग 373 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम

    लेखन अंजली
    Jul 18, 2024
    10:21 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई नीलामी में एक डायनासोर का कंकाल 4.46 करोड़ डॉलर (लगभग 373 करोड़ रुपये) में बिका है।

    इस कंकाल ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और यह सबसे अधिक महंगा बिकने वाला जीवाश्म बन गया है। यह अपनी अनुमानित कीमत से लगभग 11 गुना अधिक कीमत पर बिका।

    सोथबी नामक नीलामी घर ने डायनासोर के इस कंकाल की नीलामी की।

    आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कंकाल

    स्टेगोसोरस डायनासोर का है कंकाल, 15 करोड़ साल पुराना

    यह कंकाल स्टेगोसोरस का है, जो शाकाहारी डायनासोर थे और पेड़-पौधे खाकर जीवित रहते थे।

    कंकाल लगभग 11 फुट ऊंचा और नाक से लेकर पूंछ तक लगभग 27 फुट लंबा है। इसके इस बड़े आकार के कारण ही इसे 'एपेक्स' नाम दिया गया है।

    वैज्ञानिक के अनुसार, यह कंकाल लगभग 15 करोड़ साल पुराना है और 'लेट जुरासिक पीरियड' का है।

    सोथबी के अनुसार, यह अब तक पाए गए सबसे पूर्ण कंकालों में से एक है।

    खोज

    मई, 2022 में मिला था कंकाल

    एपेक्स कंकाल की खोज मई, 2022 में कॉलोराडो राज्य में जेसन कूपर नामक जीवाश्म विज्ञानी ने की थी।

    कूपर ने बताया कि उन्होंने इस कंकाल का नाम एपेक्स इसलिए रखा क्योंकि अपने विशालकाय आकार के कारण ये अपने परिवेश में प्रभुत्व वाला जानवर रहा होगा।

    सोथबी ने कपूर के साथ मिलकर कंकाल की खोज, उत्खनन, पुनर्स्थापन, तैयारी और स्थापना की पूरी प्रक्रिया का दस्तावेजीकरण किया और इसकी प्रामाणिकता की गारंटी ली है।

    मौत

    कैसे हुई थी एपेक्स की मौत?

    सोथबी के विज्ञान और लोकप्रिय संस्कृति के वैश्विक प्रमुख कैसंड्रा हैटन ने बुढ़ापे के कारण एपेक्स की मौत का अनुमान लगाया है।

    उन्होंने बताया, "एपेक्स एक वयस्क उम्र का डायनासोर था और उसने शांतिपूर्ण जीवन जिया था। उसकी हड्डियां जुड़ी हुई हैं, जो हमें बताती है कि उसे गठिया था। उस पर काटने का निशान या लड़ाई का कोई अन्य निशान नहीं है, इसलिए यह माना जा रहा है कि उसकी मृत्यु बुढ़ापे के कारण हुई होगी।"

    खरीददार

    कंकाल के खरीददार का नाम नहीं किया उजागर

    स्टेगोसोरस डायनासोर के इस कंकाल के खरीददार का नाम उजागर नहीं किया गया है।

    BBC की रिपोर्ट के अनुसार, इस खरीददार ने कहा, "एपेक्स का अमेरिका में जन्म हुआ था और वह अमेरिका में ही रहेगा।"

    इससे संकेत मिलता है कि कंकाल को अमेरिका की किसी संस्था या व्यक्ति ने खरीदा है।

    नीलामी में 7 खरीददार शामिल हुए थे।

    इससे पहले 2020 में स्टेन नामक टायरेनोसोरस रेक्स डायनासोर का कंकाल लगभग 265 करोड़ रुपये में बिका था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    अमेरिका
    न्यूयॉर्क

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    अजब-गजब खबरें

    ये हैं नीलामी के दौरान बिकने वाली 5 सबसे विचित्र चीजें, जानकर चौंक जाएंगे आप ब्रिटनी स्पीयर्स
    बेंगलुरु: दंपति के ऑनलाइन ऑर्डर किया सामान, पैकेज से निकला जहरीला सांप बेंगलुरु
    हर्शे के चॉकलेट सिरप से निकला मरा हुआ चूहा, सामने आया वीडियो खान-पान
    हीरों से ज्यादा कीमती हैं ये नए तरह के रत्न, जानिए इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें अजब-गजब

    अमेरिका

    भारतीय मूल के उद्यमी ऋषि शाह ने अमेरिका में कैसे की हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी? स्टार्टअप
    अमेरिका: न्यूयॉर्क में दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, भारत दिवस परेड में होगी शामिल न्यूयॉर्क
    जो बाइडन पर बढ़ा राष्ट्रपति उम्मीदवारी छोड़ने का दबाव, बोले- डिबेट में 'लगभग' सो गया था अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    गूगल अमेरिका और यूरोप में बेचेगी भारत में बने पिक्सल स्मार्टफोन गूगल

    न्यूयॉर्क

    अमेरिकाः न्यूयॉर्क में इंसानों के शव से बनेगी खाद, सरकार ने दी मंजूरी अमेरिका
    नो ट्राउजर्स डे: लंदन में लोगों ने बगैर पैंट की मेट्रो की सवारी, महिलाएं रहीं शामिल लंदन
    फ्रांस: दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान ल्यूसिल रैंडन का 118 साल की उम्र में निधन फ्रांस
    एयर इंडिया ने फ्लाइट में शराब परोसने की नीति में किया बदलाव, जानें नए नियम एयर इंडिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025