NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन: आग से भी नहीं पिघली यह आइसक्रीम, लोग हुए हैरान
    अगली खबर
    चीन: आग से भी नहीं पिघली यह आइसक्रीम, लोग हुए हैरान
    चीन की न पिघलने वाली आइसक्रीम के बारे में जानें (तस्वीर: ट्विटर @SYDmattsu)

    चीन: आग से भी नहीं पिघली यह आइसक्रीम, लोग हुए हैरान

    लेखन अंजली
    Jul 09, 2022
    12:12 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में चीन के एक आइसक्रीम ब्रांड ने ऐसी आइसक्रीम बनाई है, जो लाइटर की आग के पास होने के बावजूद पिघलती नहीं है।

    इसके बारे में जानने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कई सवाल उठाए हैं, जिसके बाद आइसक्रीम ब्रांड निरीक्षण के दायरे में आ गया है।

    यह मामला झोंग ज़ू गाओ या चिसक्रीम नामक आइसक्रीम ब्रांड का है, जो चीन का एक लक्जरी आइसक्रीम ब्रांड है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    जानकारी

    लोगों ने ब्रांड के उच्च मूल्य पर उठाए सवाल

    आइसक्रीम की एक वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि चाहे उसे एक कमरे में एक घंटे के लिए 31 डिग्री सेल्सियस पर छोड़ दिया जाए या लाइटर की आग के करीब रख लें, लेकिन आइसक्रीम पिघलती नहीं।

    वहीं, इस आइसक्रीम की कीमत 10 डॉलर तक है, जो लगभग 793 रुपये होगी।

    लोगों ने इसकी अधिक कीमत पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया, यह पूछते हुए कि क्या यह आइसक्रीम एडिटिव्स और कृत्रिम थिकनेस से बनी है?

    बयान

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार बनी है आइसक्रीम- चिसक्रीम

    आइसक्रीम खाने के लिए सुरक्षित है या नहीं, इस बारे में बात करते हुए चिसक्रीम ने कहा, "आइसक्रीम को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार बनाया गया है।"

    कंपनी ने यह भी बताया कि आइसक्रीम दूध, नारियल के दूध, लाइट क्रीम, होल मिल्क पाउडर और मीठे कंडेंस्ड मिल्क से बनाई गई है।

    हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 40% से अधिक ठोस पदार्थ हैं, जो राष्ट्रीय मानक से 20% अधिक है।

    गुणवत्ता

    आइसक्रीम की गुणवत्ता को गर्म करके आंकना अवैज्ञानिक है- चिसक्रीम

    चिसक्रीम का यह भी कहना है कि उनकी आइसक्रीम आमतौर पर कमरे के तापमान पर तीन-चार मिनट के भीतर पिघल जाती है।

    हालांकि, यह पहली बार है जब उन्हें पता लगा कि उनकी कंपनी की आइसक्रीम आग के पास होने पर नहीं पिघलती है।

    उन्होंने एक वीबो (चीन की सोशल मीडिया) पोस्ट में कहा, "हमारा मानना है कि पकाने, सुखाने या गर्म करके आइसक्रीम की गुणवत्ता को आंकना वैज्ञानिक तरीका नहीं है।"

    जांच

    आइसक्रीम को गाढ़ा करने के लिए इस्तेमाल होने वाले उत्पाद सुरक्षित- खाद्य निरीक्षक

    आइसक्रीम का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय खाद्य कर्मचारियों ने जांच शुरू कर दी है और कंपनी ने सहयोग करने का वादा किया है।

    वरिष्ठ राष्ट्रीय खाद्य निरीक्षक वांग सिलू ने कहा कि आइसक्रीम को गाढ़ा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पाद सुरक्षित हैं।

    स्थानीय रूप से प्रेरित उत्पाद डिजाइन और प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करके चीसक्रीम पश्चिमी ब्रांडों जैसे हेगन-डैज़ और मैग्नम के लिए एक लोकप्रिय चीनी विकल्प बन गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीनी उत्पाद
    वायरल वीडियो
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    चीनी उत्पाद

    हुवाई से शाओमी तक, इन चीनी कंपनियों के खिलाफ भारत में चल रही जांच चीन समाचार

    वायरल वीडियो

    चीनी बिल्डर ने ग्राहकों को लुभाने के लिए किया महिलाओं के शरीर का इस्तेमाल, वीडियो वायरल सोशल मीडिया
    इंस्टाग्राम पर दीपिका के फॉलोअर्स तीन करोड़ के पार, खुशी में किया मून वॉक, वीडियो वायरल सेलिब्रिटी गॉसिप
    दुबई में 'पठान' की शूटिंग करते दिखे शाहरुख, वायरल हुआ एक्शन वीडियो बॉलीवुड समाचार
    कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुए 'कच्चा बादाम' सिंगर भुबन बैद्यकर सेलिब्रिटी गॉसिप

    अजब-गजब खबरें

    23 साल से सिर्फ क्रिस्प सैंडविच खा रही थी यह लड़की, बीमारी के बाद छोड़ा खान-पान
    यह कुत्ता बना दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित कुत्ता, उम्र 22 साल अमेरिका
    यह कुत्ता अपने मालिक को रोजाना दो किलोमीटर दूर देने जाता है खाना हिमाचल प्रदेश
    बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए तैरकर बांग्लादेश से भारत पहुंची लड़की, गिरफ्तार बांग्लादेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025