NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिकी महिला ने 2 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, चिकित्सक भी हैं हैरान
    अमेरिकी महिला ने 2 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, चिकित्सक भी हैं हैरान
    अजब-गजब

    अमेरिकी महिला ने 2 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, चिकित्सक भी हैं हैरान

    लेखन गौसिया
    February 24, 2023 | 04:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिकी महिला ने 2 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, चिकित्सक भी हैं हैरान
    अमेरिका में जुड़वां बच्चे पैदा करने का दुर्लभ मामला

    दुनियाभर से बहुत सी ऐसी घटनाएं होती हैं, जिनके बारे में जानकर उन पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। इसी कड़ी में अमेरिका से एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने दो साल में दो बार जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। विज्ञान की भाषा में इसे मोमो ट्विन्स (MoMo Twins) कहा जाता है। इस घटना ने चिकित्सकों को भी हैरान कर दिया है। आइए इस दुर्लभ मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलबामा निवासी ब्रिटनी पत्नी फ्रेंकी अल्बा ने सबसे पहले साल 2021 में जुड़वां बच्चों (बेटे) लेवी और लुका को जन्म दिया था। इसके बाद नवंबर, 2022 में ब्रिटनी ने दोबारा जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इस बार ब्रिटनी ने लिडिया और लिंली नामक दो बेटियों को जन्म दिया। इस स्थिति को मोनोएम्नियोटिक-मोनोकोरियोनिक जुड़वां (MoMo Twins) कहा जाता है, जो 35,000 से 60,000 लोगों में से सिर्फ 1 को होता है।

    क्या होता है मोमो ट्विन्स?

    मोमो ट्विन्स एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गर्भ में एक ही प्लेसेंटा और अमिटोटिक थैली साझा करते हैं। इस तरह के गर्भावस्था में गर्भपात और डिलीवरी के वक्त बच्चों की मृत्यु जैसी दिक्कतों का जोखिम अधिक हो जाता है।

    गर्भावस्था के छठे महीने में ही अस्पताल में भर्ती हो गई थीं ब्रिटनी

    मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटनी की इस स्थिति में गर्भनाल उलझने का जोखिम अधिक था। इस वजह से उसे गर्भावस्था के 24वें हफ्ते में ही अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इसके बाद वहां पर नवंबर, 2022 में उन्होंने C-सेक्शन के जरिए दोबारा स्वस्थ जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इस बात से ब्रिटनी काफी खुश थी। दरअसल, शुरू में ब्रिटनी को डिलीवरी की बहुत चिंता थी, क्योंकि यह एक उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था थी।

    इस मामले पर फ्रेंकी ने क्या कहा?

    इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए फ्रेंकी ने कहा, "ब्रिटनी ने अस्पताल में 50 दिन बिताए हैं। यह समय हमारे जीवन और हमारी शादी में एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण था।" उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और उनके साथ बिताए हर पल का अच्छे से आनंद लेते हैं। इसके साथ ही दंपति ने अपने परिवार और अन्य साथियों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अमेरिका
    अलबामा
    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका

    #NewsBytesExplainer: कौन हैं अजय बंगा, जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ने विश्व बैंक प्रमुख के लिए नामांकित किया?  विश्व बैंक
    अजय बंगा बन सकते हैं विश्व बैंक के अगले प्रमुख, राष्ट्रपति बाइडन ने किया नामांकित जो बाइडन
    'RRR': ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से पहले अमेरिका में फिर रिलीज होगी फिल्म, सामने आई तारीख एसएस राजामौली
    जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला अमेरिकी शहर बना सिएटल, विरोध के बावजूद प्रस्ताव पारित जातिगत भेदभाव

    अलबामा

    तेलंगाना: अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, अभिभावकों ने सरकार से मांगी मदद अमेरिका
    अमेरिका: पहले कौन बनेगा कोरोना का शिकार, जानने के लिए कॉलेज छात्र कर रहे कोरोना पार्टी भारत की खबरें
    अमेरिका: गोलाबारी की घटना से बच्चों को बचाने के लिए शुरू होंगी बुलेट प्रूफ कक्षाएं अमेरिका
    अमेरिका: कछुए का हुआ CT स्कैन, बना चेकअप करवाने वाला अस्पताल का पहला जानवर अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    बिहार: महिला ने पति की रजामंदी से की ननद से शादी, परिवार ने किया अलग   बिहार
    केरल: गुमनाम शख्स ने बच्चे के इलाज के लिए दान किए 11 करोड़ रुपये  केरल
    कनाडा: 3 घंटे तक रुकी रहीं बच्चे की दिल की धड़कन, डॉक्टर्स ने ऐसे बचाई जान  कनाडा
    केरल: मंदिर में 800 किलो वजनी रोबोटिक हाथी का अनावरण, 26 फरवरी को होगा उद्घाटन  केरल
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023