NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020: नीलामी में शामिल हो रहे सबसे कम और सबसे ज़्यादा उम्र के खिलाड़ी
    अगली खबर
    IPL 2020: नीलामी में शामिल हो रहे सबसे कम और सबसे ज़्यादा उम्र के खिलाड़ी

    IPL 2020: नीलामी में शामिल हो रहे सबसे कम और सबसे ज़्यादा उम्र के खिलाड़ी

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 19, 2019
    12:24 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के लिए नीलामी आज होनी है और तमाम खिलाड़ी इसको लेकर उत्सुक हैं।

    इस बार की नीलामी में कुल 300 से ज़्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और इस बार उम्र के हिसाब से कुछ चौंकाने वाले खिलाड़ी नीलामी में शामिल हैं।

    15 साल से कम उम्र के अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद लकनवाल नीलामी में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

    प्रवीण तांबे

    IPL में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

    मुंबई की लोकल क्रिकेट के लेजेंड माने जाने वाले 48 वर्षीय लेग स्पिनर प्रवीण तांबे इस बार की नीलामी में शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।

    2013 में तांबे ने बिना कोई फर्स्ट-क्लास मुकाबला खेले सीधे IPL में एंट्री ली थी।

    उस समय 41 वर्षीय तांबे IPL में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे।

    उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए हैट्रिक ली थी और एकदम से लाइमलाइट में आ गए थे।

    तांबे का बेस प्राइस 20 लाख रूपये है।

    डाटा

    तांबे का IPL करियर

    तांबे अब तक राजस्थान रॉयल्स (2013-2015), गुजरात लॉयंस (2016) और सनराइजर्स हैदराबाद (2017) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने 33 IPL मैचों में 7.75 की इकॉनमी के साथ 28 विकेट लिए हैं।

    सबसे युवा खिलाड़ी

    IPL में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन सकते हैं नूर

    अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर के पास IPL में खेलने वाला सबसे युवा खिलाड़ी बनने का मौका है।

    सितंबर में खेले गए अंडर-19 एशिया कप में नूर ने नौ विकेट चटकाए थे और सबको प्रभावित किया था।

    अगले महीने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली अंडर-19 विश्व कप के लिए उन्हें अफगानिस्तान अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है।

    फिलहाल नूर को लेकर क्रिकेट जगत काफी उत्सुक दिखाई दे रहा है।

    नूर का बेस प्राइस 30 लाख रूपये है।

    खोज

    दोनों ही खिलाड़ियों को खोजने के पीछे रॉयल्स का हाथ

    IPL में नए खिलाड़ियों को लाने के लिए राजस्थान रॉयल्स की स्काउट टीम काफी शानदार काम करती है।

    प्रवीण तांबे को भी IPL में लाने का श्रेय राजस्थान को ही जाता है।

    इस सीजन चर्चा का विषय बने हुए अफगानी स्पिनर नूर को भी रॉयल्स ने ही खोजा है।

    रॉयल्स ने नूर को ट्रायल कैंप के लिए बुलाया था ताकि उन्हें करीब से पहचान सकें और इसके बाद से ही लगातार चर्चा में बने हैं।

    कुल खिलाड़ी

    नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं 338 खिलाड़ी

    IPL 2020 की नीलामी के लिए कुल 338 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

    इस साल 188 भारतीय और 150 विदेशी खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी बोलियां लगाती दिखेंगी।

    नीलामी में सभी टीमों को मिलाकर कुल 44 भारतीय और 29 विदेशी खिलाड़ी खरीदे जाने हैं।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सबसे ज़्यादा छह विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत है।

    सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस को सबसे कम 2-2 विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    राजस्थान रॉयल्स
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    गौतम गंभीर ने विराट कोहली की कप्तानी पर किया कटाक्ष, कही ये बड़ी बात विराट कोहली
    IPL 2020: दिसंबर में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, जानिए नीलामी में कितना खर्च करेंगी फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट समाचार
    एस श्रीसंत का बड़ा खुलासा, कहा- 20-21 खिलाड़ी IPL में कर चुके हैं मैच फिक्सिंग क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब के कोच बन सकते हैं पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचे किंग कोहली, राहुल को भी हुआ फायदा विराट कोहली
    IPL 2020 ऑक्शन: 332 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्टेड, 971 ने कराया था रजिस्ट्रेशन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान के अंपायर अलीम दार ने रचा इतिहास, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    गुलबदीन नाएब ने दी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पर्दाफाश करने की धमकी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    राजस्थान रॉयल्स

    #RRvKXIP: गेल की तूफानी पारी के बाद गेंदबाजी की बदौलत KXIP ने RR को दी मात पंजाब किंग्स
    IPL: 'मांकड़' होने वाले पहले बल्लेबाज़ बने बटलर, जानिए इसके नियम, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इसकी घटनाएं इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Match 8: हैदराबाद और राजस्थान में होगी जंग, जानें संभावित टीम और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #SRHvRR: काम नहीं आया संजू सैमसन का शतक, हैदराबाद ने राजस्थान को दी मात इंडियन प्रीमियर लीग

    आईपीएल समाचार

    CSK और MI के बीच हुए सभी फाइनल्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Final: अंतिम गेंद पर एक रन से जीती MI, चौथी बार जीता IPL खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    सचिन तेंदुलकर ने इस भारतीय गेंदबाज़ को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह
    IPL 2019 ड्रीम टीम: अय्यर-पंत को मिली जगह, कोहली और रोहित बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025