NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / यशस्वी जायसवाल को टेस्ट टीम में जगह, IPL और घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का मिला ईनाम
    अगली खबर
    यशस्वी जायसवाल को टेस्ट टीम में जगह, IPL और घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का मिला ईनाम
    यशस्वी जायसवाल पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं (तस्वीर:ट्विटर/@BCCI)

    यशस्वी जायसवाल को टेस्ट टीम में जगह, IPL और घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का मिला ईनाम

    लेखन मनोज शर्मा
    Jun 23, 2023
    06:22 pm

    क्या है खबर?

    वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई।

    फिलहाल चयनकर्ताओं ने टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा की है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

    टेस्ट टीम में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी शामिल कर चयनकर्ताओं ने भविष्य की टीम तैयार करने के संकेत दिए हैं।

    जायसवाल ने पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

    आइए जायसवाल के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा रहा है जायसवाल का प्रदर्शन? 

    मुंबई क्रिकेट टीम के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज जायसवाल का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।

    उन्होंने अब तक 26 पारियों में 80.21 की शानदार औसत के साथ 1,845 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 67.48 का रहा है।

    21 साल के जायसवाल फर्स्ट क्लास करियर में अब तक 9 शतक और 2 अर्धशतक जमा चुके हैं।

    घरेलू क्रिकेट में जायसवाल के बल्लेबाजी प्रदर्शन की कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने काफी तारीफ भी की।

    जानकारी

    ईरानी कप की दोनों पारियों में जमाए थे शतक 

    मध्य प्रदेश के खिलाफ शेष भारत के लिए खेलते हुए जायसवाल ने ईरानी कप में 2 शतक लगाए। उन्होंने पहली पारी में 213 और दूसरी पारी में 144 रन बनाए थे। उनके द्वारा बनाए गए 357 रन एक ईरानी कप मैच में सबसे अधिक है।

    रिपोर्ट

    जायसवाल ने IPL 2023 में किया था धमाकेदार प्रदर्शन 

    जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन कर वाहवाही बटोरी थी।

    टूर्नामेंट के 14 मैचों में जयसवाल ने 48.07 की औसत से 625 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए।

    IPL 2023 सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में वह 5वें स्थान पर रहे। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 163.61 का रहा।

    उनका एकमात्र शतक रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ आया था।

    रिपोर्ट

    जयसवाल ने IPL 2023 में कायम किए ये रिकॉर्ड 

    जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था।

    उन्होंने एक अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा IPL सीजन में सबसे अधिक रन बनाने के शॉन मार्श के 15 साल पुराने IPL रिकॉर्ड को तोड़ा था। मार्श ने IPL 2008 में 11 मैचों में 616 रन बनाए थे।

    जयसवाल IPL में शतक जमाने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने थे।

    रिपोर्ट

    WTC फाइनल में स्टैंड-बाय खिलाड़ी थे जायसवाल 

    हाल ही में समाप्त हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चरण (2021-2023) के फाइनल मुकाबले में जायसवाल भारतीय दल के साथ इंग्लैंड में थे।

    उस अहम मुकाबले के लिए उन्हें स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर भारतीय दल में शामिल किया गया था।

    जायसवाल को रुतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के तौर पर दल में शामिल किया गया था। गायकवाड़ शादी के चलते अनुपलब्ध थे।

    WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के विशाल अंतर से हराया था।

    जानकारी

    वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम 

    टेस्ट टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    यशस्वी जायसवाल

    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय, जानें अहम बातें दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी 2022: यशस्वी जायसवाल ने लगाया दोहरा शतक, वेस्ट जोन की स्थिति मजबूत क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी: वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 294 रन से हराया, जानें आंकड़े और रिकॉर्ड्स दलीप ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    क्या उमरान मलिक को टेस्ट टीम में चुनने का यह सही समय है? जानिए कारण   उमरान मलिक
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: नीदरलैंड बनाम USA मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को हराकर जीता पहला इमर्जिंग एशिया कप  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशेज 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पर स्लो ओवर रेट को लेकर जुर्माना, जानिए क्या मिली सजा एशेज सीरीज

    टेस्ट क्रिकेट

    रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज दौरे के लिए दिया जा सकता है आराम- रिपोर्ट  रोहित शर्मा
    बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान: मोमिनुल हक ने जमाया टेस्ट करियर का 12वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    एशेज 2023, पहला टेस्ट: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   एशेज सीरीज
    एशेज 2023: सीरीज में दांव पर होंगे ये अहम रिकॉर्ड्स, जानिए रोचक आंकड़े  एशेज सीरीज

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: भारतीय टीम पर लगा शत-प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना, गिल पर हुई कड़ी कार्रवाई  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC 2021-23: इस चक्र में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं बना सका 1,000 रन, जानिए आंकड़े  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    भारत के वेस्टइंडीज दौरे के शेड्यूल की हुई घोषणा, 12 जुलाई से शुरू होगी टेस्ट सीरीज  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रिंकू और यशस्वी को मिल सकता है मौका, जानिए आंकड़े  रिंकू सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025