WPL 2026: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का समापन हो गया है। इस लीग के चौथे सीजन में कई शानदार मैच देखने को मिले। फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (GT) को हराकर दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही RCB और DC पर करोड़ों रुपयों की बारिश हुई। आइए जानते हैं कि किस टीम और किन खिलाड़ियों को क्या क्या मिला।
जीत
किस टीम को कितनी इनामी राशि मिली?
खिताब जीतने वाली RCB को 6 करोड़ रुपये मिले। उपविजेता रही DC को 3 करोड़ रुपये मिले। DC पिछले सीजन भी उपविजेता रही थी और उन्हें 3 करोड़ रुपये मिले थे। लीग मुकाबलों में DC ने 8 मैच खेले थे और उन्हें 4 मुकाबलों में जीत मिली थी। 4 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। RCB ने 8 मैच खेले थे 6 मुकाबलों में टीम को जीत और 2 मैच में उन्हें हार मिली थी।
रन
ऑरेंज कैप जीतने वालीं स्मृति मंधाना को क्या मिला?
इस पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी करने वाली स्मृति मंधाना ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया। वह WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्हें इस कमाल प्रदर्शन के लिए 5 लाख रुपये मिले। इस सीजन मंधाना ने 3 अर्धशतक जड़े। उन्होंने 53.85 की औसत से 377 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा। रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हरमनप्रीत कौर रहीं। उन्होंने 8 पारियों में 68.40 की औसत से 342 रन बनाए।
विकेट
पर्पल कैप जीतने वालीं सोफी डिवाइन को क्या मिला?
इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज सोफी डिवाइन रहीं। उन्होंने 9 मैच में 17 विकेट झटके। उन्हें इस कमाल के प्रदर्शन के लिए 5 लाख रुपये मिले। इस खिलाड़ी ने इस सीजन 16 की औसत से गेंदबाजी की। उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी टीमों को पूरे सीजन परेशान किया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/37 का रहा। DC की नंदिनी शर्मा ने भी 17 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 10 मैचों की 10 पारियों में ये सफला हासिल की।
मालामाल
ये खिलाड़ी भी हुईं मालामाल
मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी का अवार्ड पाने वाली सोफी को 5 लाख रुपये मिले। इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाली नंदनी के खाते में 5 लाख रुपये आए। लूसी हैमिल्टन को कैच ऑफ द सीजन का अवार्ड मिला। उन्हें भी 5 लाख रुपये मिले। इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालीं हरमनप्रीत को 5 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। ग्रेस हैरीस को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुना गया। उन्हें भी 5 लाख रुपये मिले।