WPL 2026, फाइनल: RCB ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जानिए प्लेइंग इलेवन
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम आमने-सामने हैं। RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। RCB अपने दूसरे खिताब की तलाश में है, जबकि DC पहली बार इस फाइनल को जीतना चाहेगी। बता दें कि DC की टीम 3 बार उपविजेता रही है। आइए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।
टीम
ऐसी हैं दोनों टीमें
DC की टीम: लिजेल ली (विकेटकीपर), शफाली वर्मा, लॉरा वोलवार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), मारिजान कैप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा। RCB की टीम: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयांका पाटिल और लॉरेन बेल।
हेड-टू-हेड
RCB के खिलाफ DC का पलड़ा रहा है भारी
अब तक दोनों टीमों के बीच आपसी मुकाबले में DC का पलड़ा भारी रहा है। RCB और DC कुल 9 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें से 3 मैच RCB ने अपने नाम किए हैं। 6 मुकाबलों में DC को जीत मिली है। WPL 2026 में RCB और DC अब तक 2 मैचों में आमने-सामने हुई हैं। पहले मैच में RCB को 8 विकेट से जीत मिली थी। दूसरा मुकाबला DC ने अपने नाम किया था।
सफर
ऐसा रहा दोनों टीमों का फाइनल तक का सफर
RCB ने 8 में से 6 मैच जीतते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया था। दिलचस्प रूप से RCB ने अपने शुरुआती 5 मैच जीते थे। दूसरी तरफ DC ने अपने 8 में से 4 मैच जीतते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद एलिमिनेटर में DC ने गुजरात जायंट्स (GG) को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।