महिला टी-20 विश्व कप: डैनी वायट-हॉज ने जड़ा अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 22वें मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने शानदार अर्धशतकीय पारी (65) खेली। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 22वां अर्धशतक रहा। इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से निकला यह तीसरा पचासा है जिसे उन्होंने 32 गेंदों में पूरा किया। टी-20 विश्व कप 2026 में यह खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ शतक भी लगा चुकी है। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही डैनी की पारी और साझेदारी
डैनी ने 42 गेंदों का सामना किया और 65 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 8 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 154.76 की रही। उन्होंने एलिस कैप्सी के साथ 50 गेंदों में 66 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, हेदर नाइट के साथ केवल 24 गेंदों में 40 रन जोड़ दिए। उनकी शानदार पारी के ही कारण इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 186/7 का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
टी-20
टी-20 विश्व कप में ऐसा रहा है डैनी का प्रदर्शन
डैनी ने 2010 के विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेला था। अब तक उन्होंने 33 मुकाबले खेले हैं और इसकी 31 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 681 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है। इस विश्व कप में डैनी ने 4 मुकाबले खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 64.33 की औसत से 193 रन बना चुकी हैं।
करियर
ऐसा रहा है डैनी का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
डैनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला मुकाबला 2010 में खेला था। उन्होंने अब तक 184 मुकाबले खेले हैं और इसकी 163 पारियों में 24.06 की औसत से 3,562 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 शतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है। इस खिलाड़ी के बल्ले से 22 अर्धशतक भी निकले हैं। वह 15 पारियों में नाबादा रहीं हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 25 मैचों की 23 पारियों में 416 रन बनाए हैं।