LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: श्रीलंका ने आयरलैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
चमारी अट्टापट्टू ने कमाल की पारी खेली (फाइल तस्वीर)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: श्रीलंका ने आयरलैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

Jun 23, 2026
10:16 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 20वें मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हरा दिया। ये इस टूर्नामेंट में उनकी दूसरी जीत रही। वह वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अपने मुकाबले हार चुकी हैं। हालांकि, अभी भी श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है। वहीं, आयरलैंड की टीम को लगातार चौथी हार मिली है। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 130/5 का स्कोर ही बना पाई। कप्तान गेबी लुईस ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। जवाब में चमारी अट्टापट्टू की शानदार शतकीय पारी (106) की मदद से श्रीलंका ने केवल 15.3 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आयरलैंड का कोई भी गेंदबाज मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। पहले विकेट के लिए अट्टापट्टू ने इमेशा दुलानी के साथ 98 रनों की साझेदारी निभाई।

विश्व कप

टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए पहला शतक लगाने वाली महिला बल्लेबाज 

अट्टापट्टू ने 61 गेंदों का सामना किया और 106 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके बल्ले से 17 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 173.77 की रही। ये टी-20 विश्व कप का 8वां शतक रहा, जिसे अट्टापट्टू ने 58 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए पहला शतक लगाया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक रहा। विश्व कप में उन्होंने 36 पारियों में 24.28 की औसत से 850 रन बनाए हैं।

Advertisement

रिकॉर्ड

अट्टापट्टू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 8,000 रन 

अपनी इस शानदार पारी के दौरान अट्टापट्टू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8,000 रन भी पूरे कर लिए। उन्होंने अब तक 126 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 125 पारियों में 34.61 की औसत से 4,154 रन बनाने में सफल रहीं हैं। 36 साल की इस बल्लेबाज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 158 पारियों के दौरान 26.11 की औसत से 3,891 रन बना चुकी हैं। उन्होंने 14 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119* रन है।

Advertisement

अर्धशतक

लुईस ने जड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां अर्धशतक 

लुईस ने मैच में 50 गेंदों का सामना किया और 59 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 8 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 118 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां अर्धशतक रहा। महिला टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने दूसरा पचासा लगाया। टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने 14 मुकाबले खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 26.83 की औसत से 322 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59 रन रहा है।

Advertisement