LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह 
इंग्लैंड को शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह 

Jun 25, 2026
02:35 am

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 22वें मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम को 38 रन से हरा दिया। ये इस विश्व कप में उनकी लगातार चौथी जीत रही। इसी के साथ इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। वेस्टइंडीज को इस विश्व कप में पहली हार मिली है। उसने इस मैच से पहले श्रीलंका, स्कॉटलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 186/7 का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया। डैनी वायट-हॉज ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। उनके अलावा हीदर नाइट ने केवल 26 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज के नियमित अंतराल पर विकेट जाते रहे। शिनेल हेनरी ने 51 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं। टीम 20 ओवर में 148/5 का स्कोर बना पाई।

अर्धशतक

ऐसी रही डैनी की पारी और साझेदारी 

डैनी ने 42 गेंदों का सामना किया और 65 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बल्ले से 8 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 154.76 की रही। उन्होंने एलिस कैप्सी के साथ 50 गेंदों में 66 रन की साझेदारी निभाई। वहीं, हीदर नाइट के साथ केवल 24 गेंदों में 40 रन जोड़ दिए। उनकी शानदार पारी के ही कारण इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 186/7 का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

Advertisement

टी-20

टी-20 विश्व कप में कमाल के हैं डैनी के आंकड़े 

डैनी ने 2010 के विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेला था। अब तक उन्होंने 33 मुकाबले खेले हैं और इसकी 31 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 681 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके बल्ले से एक शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है। इस विश्व कप में डैनी ने 4 मुकाबले खेले हैं और इसकी 4 पारियों में 64.33 की औसत से 193 रन बना चुकी हैं।

Advertisement

रिकॉर्ड

हेली मैथ्यूज के नाम आया ये बड़ा रिकॉर्ड 

हेली मैथ्यूज वेस्टइंडीज के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं। उन्होंने मैच में एक विकेट अपने नाम किया। अब तक इस खिलाड़ी ने 122 मुकाबले खेले हैं और इसकी 115 पारियों में 18.79 की औसत से 126 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने अनिसा मोहम्मद को पीछे छोड़ा है। अनिसा ने 117 मुकाबलों की 113 पारियों में 17.64 की औसत से 125 विकेट चटकाए थे।

पचासा

हेनरी ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया

हेनरी ने 30 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 170 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक साबित हुआ। उन्होंने अब तक 76 मुकाबले खेले हैं और इसकी 64 पारियों में 17.44 की औसत से 663 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 99.54 की रही है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 11 पारियों में 136 रन बनाए हैं।

Advertisement