LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

Jun 14, 2026
06:51 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 5वें मुकाबले में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 138/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा

मैच में नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। बैबेट डी लीडे (50) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया। बांग्लादेश के सभी गेंदबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा। जवाब में जुवैरिया फर्दौस (50) और शर्मिन अख्तर (37) की अच्छी पारियों के दम पर बांग्लादेश ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया। कैरोलिन डे लैंगे ने 2 विकेट चटकाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

अर्धशतक

लीडे ने जड़ा 8वां अर्धशतक 

लीडे ने एक छोर से निरंतर गिर रहे विकेटों के बीच पारी को संभालने का प्रयास किया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 50 रन की पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां अर्धशतक साबित हुआ। लीडे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नीदरलैंड की ओर से दूसरी सबसे ज्यादा रन (1,672 रन) बनाने वाली बल्लेबाज हैं।

Advertisement

आंकड़े

फर्दौस ने टी-20 विश्व कप के पहले मैच में जड़ा अर्धशतक 

बांग्लादेश के लिए फर्दौस ने 33 गेंदों में 50 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 151.52 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा ही अर्धशतक रहा। उन्होंने अब तक 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 15 पारियों में 18.66 की औसत से 280 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन रहा है। टी-20 विश्व कप के अपने पहले मैच में ही इस खिलाड़ी ने पचासा लगाया।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

फर्दौस को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया

Advertisement