महिला टी-20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को हराते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की
क्या है खबर?
महिलाओं के टी-20 विश्व कप 2026 के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 98 रन से हराया। साउथहैम्पटन में खेले गए मैच में कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219/6 का स्कोर बनाया। जवाब में डच टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 121/3 का स्कोर ही बना सकी। यह ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की जोरदार जीत
जॉर्जिया वॉल (17) और एलिस पेरी (1) के जल्दी आउट होने के बाद बेथ मूनी (74) और एशले गार्डनर (58) ने अर्धशतक लगाए। इनके बाद जॉर्जिया वेयरहैम के 41 रन की पारी की बदौलत टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। जवाब में नीदरलैंड ने 17 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। इसके बाद बैबेट डी लीडे (56*) और स्टेरे कैलिस (43) ने धीमी पारियां खेली और टीम लक्ष्य से दूर रही।
बेथ मूनी
बेथ मूनी ने लगाया अपना 29वां अर्धशतक लगाया
मूनी ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 29वां अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। उनके अब 121 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 41.31 की औसत और 126.03 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,636 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। उन्होंने रनों के मामले में स्टेफनी टेलर (3,623) को पीछे छोड़ा है।
एशले गार्डनर
एशले गार्डनर ने अपना 8वां अर्धशतक लगाया
ऑस्ट्रेलिया ने जब 51 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट खोया, तब गार्डनर क्रीज पर आई। इस बल्लेबाज ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां अर्धशतक लगाया। इस पारी के दौरान उन्होंने अपने करियर के 1,500 रन पूरे किए। उनके अब 102 मैचों में 24.87 की औसत और 128.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,542 रन बनाए हैं। वह 168 चौके और 45 छक्के लगा चुकी हैं।
बैबेट डी लीड
बैबेट डी लीडे ने लगाया अपना 9वां अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड ने जब 3 के स्कोर पर पहला विकेट खोया, तब डी लीडे क्रीज पर आई। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 9वां अर्धशतक लगाया। वह 57 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रही। उन्होंने कैलिस के साथ मिलकर 96 रन की साझेदारी की। उनके नाम अब 94 पारियों में 22.55 की औसत के साथ 1,759 रन बनाए हैं।
जानकारी
शीर्ष पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रलियाई टीम अंक तालिका में 6 अंको के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। भारतीय टीम 4 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं।