कौन हैं मुकुल चौधरी, जिन्होंने KKR के खिलाफ नाबाद अर्धशतक जड़कर LSG को दिलाई जीत?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से हरा दिया। इसमें LSG के लिए युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने शानदार मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी (54*) खेली। यह उनके IPL करियर का पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 26 गेंदों में पूरा किया। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। आइए जानते हैं मुकुल चौधरी कौन है।
जीत
मुकुल ने कैसे दिलाई LSG को जीत?
LSG को 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 104 रन के कुल स्कोर पर 5वां झटका लगा था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए मुकुल ने आयुष बड़ोनी (54) के साथ 21 रन और आवेश खान (1*) के साथ 24 गेंदों में 54 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत दिला दी। उन्होंने अपनी पारी में 27 गेंदों का सामना किया और 2 चौकों के साथ 7 बेहतरीन छक्के जड़ते हुए 54 रन बनाकर नाबाद रहे।
राजस्थान
मुकुल को 2.60 करोड़ रुपये में LSG ने खरीदा था
राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज मुकुल ने घरेलू क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं। मुकुल बचपन में एक मध्यम गति के गेंदबाज बनना चाहते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी राह बदली और विकेटकीपिंग के साथ-साथ आक्रामक बल्लेबाजी को अपना मुख्य हथियार बनाया। IPL की नीलमी में LSG ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके पिता क्रिकेट में उनके सपोर्ट करने के लिए लोन लिया था।
कर्जा
मुकुल ने उतारा अपने पिता का लोन, रहने को घर भी नहीं
मुकुल ने IPL नीलामी के बाद कहा था, "मेरे पिता ने लोन लेकर एक छोटा होटल बिजनेस शुरू किया था। सबसे पहले तो वो लोन हटाना है। उसके बाद ही हम कुछ खरीदने के बारे में सोच सकते हैं। हमारे पास खुद का घर भी नहीं है। हमें अपना घर बेचना पड़ा था, क्योंकि क्रिकेट महंगा खेल हैं। आपको बल्ला लेने के लिए 20-30 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं और अलग-अलग मैदान में ट्रैवल भी करना पड़ता है।"
आंकड़े
घरेलू क्रिकेट में ऐसे हैं मुकुल के आंकड़े
मुकुल की घरेलू क्रिकेट में निरंतर शानदार प्रदर्शन और तेजी से रन बनाने की क्षमता ने फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा था। 21 वर्षीय राजस्थान के इस खिलाड़ी ने अब तक टी-20 में सिर्फ 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42 की औसत और 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 अर्धशतक है। नीलामी वाले दिन उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 28 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें मुकुल ने मैच के बाद क्या कहा
Pressure? What pressure? 🤷♂️
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
🎥 🗣️ It's all about belief and rising to the occasion for Mukul Choudhary 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/M2Y1F9x3ym