LOADING...
IPL 2027 की कब होगी शुरुआत? BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने दिया अपडेट
RCB ने जीता था खिताब (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2027 की कब होगी शुरुआत? BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने दिया अपडेट

Jun 18, 2026
01:10 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। ऐसी खबर है कि IPL 2027 की शुरुआत 10 मार्च से 15 मई के बीच हो सकती है। BCCI अगले साल से IPL के समय को लगभग 2 हफ्ते पहले करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हुई और 31 मई को टूर्नामेंट खत्म हुआ था। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

बारिश को ध्यान में रखते हुए लिया जा सकता है ये फैसला

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि टूर्नामेंट में बारिश के दखल को कम करने के लिए ये बड़ा कदम उठाया जा सकता है। सैकिया ने PTI से कहा, "15 मई के बाद टूर्नामेंट के आखिरी दिनों में बारिश या प्री-मानसून सीजन शुरू होने की आशंका रहती है। साथ ही गर्मी भी ज्यादा होती है, जो न तो खिलाड़ियों के लिए और न ही दर्शकों के लिए सही होती है।"

बयान 

मैचों की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी 

सैकिया ने IPL में मैचों की संख्या 74 से बढ़ाकर 94 करने की संभावना को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के व्यस्त शेड्यूल के कारण टूर्नामेंट को लंबा करने की गुंजाइश बहुत कम है। उन्होंने कहा, "फिलहाल ऐसा करना मुमकिन नहीं है क्योंकि हमें अलग-अलग देशों से आने वाले खिलाड़ियों का भी ध्यान रखना होगा। बड़ी मुश्किल से हमें यह 2 महीने का समय मिल पा रहा है।"

Advertisement

जानकारी

IPL 2026 में एक मैच रहा था बेनतीजा 

IPL 2026 में बारिश के कारण एक मैच बेनतीजा रहा था। KKR और PBKS के बीच ईडन गार्डन स्टेडियम में होने वाले मैच में निरंतर बारिश का खलल देखने को मिला था।

Advertisement

बयान 

घरेलू क्रिकेट के कार्यक्रम में करने होंगे बदलाव

सैकिया ने कहा कि IPL की शुरुआत को पहले करने के लिए घरेलू सीजन को जल्दी खत्म करना होगा। ऐसे में घरेलू क्रिकेट के कार्यक्रम में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा, "हमारे पास पहले से ही घरेलू क्रिकेट का लगभग 7-8 महीने का लंबा सीजन होता है। हमें कुछ मैच इस तरह समायोजित करने होंगे कि हम 10 मार्च तक अपना घरेलू क्रिकेट खत्म कर लें, ताकि हम तुरंत IPL शुरू कर सकें।"

Advertisement