NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ के शतक के दम पर मुंबई ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ के शतक के दम पर मुंबई ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ के शतक के दम पर मुंबई ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 09, 2021
    08:13 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना अविश्वसनीय प्रदर्शन जारी रखा है।

    ​21 वर्षीय पृथ्वी ने टूर्नामेंट में अपना तीसरा शतक लगाया है।

    उनकी शतकीय पारी की बदौलत क्वार्टर फाइनल में मुंबई ने सौराष्ट्र को नौ विकेट से हरा दिया।

    इस जीत के साथ मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    ​बता दें इससे पहले पृथ्वी ने पुडुचेरी और दिल्ली के खिलाफ भी शतक लगाया था।

    लेखा-जोखा

    मुंबई ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    दिल्ली के पालम स्टेडियम में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

    ​एक समय सौराष्ट्र ने 85 के स्कोर तक अपने शुरुआती तीन विकेट खो दिए थे।

    ​हालाँकि, समर्थ व्यास (90*) और चिराग जानी (53*) की शानदार पारी की मदद से टीम ने 50 ओवरों के बाद 284/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

    ​जवाब में मुंबई ने पृथ्वी (185*) और यशस्वी जायसवाल (75) की मदद से नौ विकेट से जीत दर्ज की।

    शतकीय पारी

    मात्र 67 गेंदों में पृथ्वी ने लगाया शतक

    पृथ्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपना तीसरा शतक लगाया। उन्होंने 123 गेंद में 21 चौके और सात छक्कों की मदद से 185* रन बनाए।

    ​21 वर्षीय ने पृथ्वी ने सौराष्ट्र के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे।

    ​उन्होंने मात्र 67 गेंदों में एक अपने लिस्ट-A करियर का एक और शतक लगाया।

    ​दिलचस्प बात यह है कि पृथ्वी ने इस सीजन में 100+ के तीन स्कोर किए हैं और तीनों में वह नाबाद रहे हैं।

    जानकारी

    पृथ्वी ने बनाया ये रिकॉर्ड

    पृथ्वी ने अब लिस्ट-A करियर में पारी का पीछा करते हुए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने भारतीय दिग्गज एमएस धोनी (183* बनाम श्रीलंका, जयपुर, 2005) और विराट कोहली (183 बनाम पाकिस्तान, ढाका, 2012) का रिकॉर्ड तोड़ा।

    प्रदर्शन

    लम्बे समय बाद फॉर्म में लौटे हैं पृथ्वी

    भारत की ओर से पृथ्वी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था। हालांकि, उन्होंने बड़े शतक लगाकर अच्छी फॉर्म के संकेत दे दिए हैं।

    विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में उन्होंने दिल्ली के खिलाफ शानदार शतक (105*) लगाया।

    ​इसके बाद उन्होंने लिस्ट-A करियर का पहला दोहरा शतक (227* बनाम पुदुचेरी) लगाया। वह भारत की ओर से ऐसा करने वाले सिर्फ आठवें बल्लेबाज बने थे।

    ​अब उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 185 के साथ अपनी फॉर्म बरकरार रखी है।

    आंकड़े

    इस सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं पृथ्वी

    पृथ्वी टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

    ​उन्होंने अब तक 196.33 की अविश्वसनीय औसत से रन बनाए हैं।

    ​वह विजय हजारे के इस सीजन में पडिक्कल (673) और रविकुमार समर्थ (605) के बाद 589 रन बनाकर तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    ​इस सीजन में उन्होंने अब तक 105*, 34, 227*, 36, 2 और 185* के स्कोर किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    पृथ्वी शॉ
    विजय हजारे ट्रॉफी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: कंधे में समस्या के कारण अंतिम टेस्ट नहीं खेल रहे हैं जोफ्रा ऑर्चर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2021 में ये महत्वपूर्ण रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते हैं धोनी इंडियन प्रीमियर लीग
    कप्तानी से हटाए गए डिकॉक, लिमिटेड ओवर्स में बवुमा और टेस्ट में एल्गर बने नए कप्तान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले एशियाई ओपनर बने रोहित शर्मा रोहित शर्मा

    पृथ्वी शॉ

    भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हुए पृथ्वी शॉ क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारतीय टीम को झटका, चोटिल शॉ हुए सीरीज से बाहर, रिप्लेसमेंट की घोषणा क्रिकेट समाचार
    #Opinion: इन खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले भारतीय टीम में मिलनी चाहिए जगह क्रिकेट समाचार
    चोट के बाद मैदान पर पृथ्वी शॉ की वापसी, टी-20 में मचाएंगे धमाल मुंबई

    विजय हजारे ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन करवाएगी BCCI, नहीं हो सकेगी रणजी ट्रॉफी BCCI
    18 फरवरी से इन मैदानों पर शुरू हो सकती है विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट समाचार
    विजय हजारे ट्रॉफी: कर्नाटक की टीम हुई घोषित, समर्थ बने कप्तान क्रिकेट समाचार
    20 फरवरी से शुरु होगी विजय हजारे ट्रॉफी, जारी किया गया कार्यक्रम क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025