LOADING...
विराट कोहली से विवाद के बाद ट्रेविस हेड की पत्नी को मिली ऑनलाइन गालियां
मैच के दौरान हेड और कोहली के बीच हुई थी बहस (तस्वीर: एक्स/@IPL)

विराट कोहली से विवाद के बाद ट्रेविस हेड की पत्नी को मिली ऑनलाइन गालियां

May 25, 2026
12:18 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज ट्रेविस हेड और उनकी पत्नी को ऑनलाइन गालियों का सामना करना पड़ा है। दरअसल, जब SRH और RCB के बीच मैच के दौरान हेड और विराट कोहली के बीच कहासुनी हुई, उसके बाद से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के परिवार को लेकर नफरत भरे कमेंट्स देखने को मिले। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब हेड को ये सब झेलना पड़ा है। हेड की पत्नी जेसिका ने ये बात बताई है।

बयान 

हम ठीक हैं पर परिवार पर हो रहे हमले- जेसिका 

जेसिका ने ऑनलाइन होने वाली बदतमीजी की निंदा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई मीडियाद एडवरटाइजर से कहा, "जब मैं सोकर उठी, तो मेरे सोशल मीडिया पर गालियों की बाढ़ आई हुई थी। हम तो ठीक हैं, लेकिन वे मेरे दोस्तों और परिवार पर हमला कर रहे हैं।" बता दें कि वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हेड ने भारत के खिलाफ शतक लगाया था। इसके बाद भी हेड के परिवार को सोशल मीडिया पर खूब गालियां मिली थी।

बयान 

जेसिका ने फैंस से अच्छे व्यवहार की अपील की

जेसिका ने फैंस से सोशल मीडिया पर सम्मानजनक रवैया अपनाने की अपील करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मानसिक स्वास्थ्य, नजरिए और जिस तरह से हम एक-दूसरे से बात करते हैं, उसे लेकर एक अहम चर्चा चल रही है।" उन्होंने आगे कहा कि भले ही जुनून खेल का एक हिस्सा है, लेकिन यह याद रखना भी जरूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार होते हैं।

Advertisement

विवाद 

यहां से शुरू हुआ था विवाद

RCB की पारी में हेड ने कोहली को और आक्रामक बल्लेबाजी करने की सलाह दी। इस पर कोहली ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या तुम खुद गेंदबाजी करना चाहते हो? इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई। मैच की समाप्ति के बाद हेड ने कोहली से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन RCB के दिग्गज ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। बाकी SRH के खिलाड़ियों से कोहली सामान्य रूप से मिले। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Advertisement

मैच 

बड़ी पारी नहीं खेल सके थे कोहली 

हेड से बहस के बाद कोहली उस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। जीत के लिए मिले 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली 11 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाकर आउट हुए। RCB की पारी पूरे ओवर खेलने के बाद 200/4 का स्कोर ही बना सकी थी। दिलचस्प रूप से हेड ने उस मैच में एक ओवर गेंदबाजी भी की, जिसमें 7 रन देते हुए एक विकेट लिया।

Advertisement