LOADING...
IPL में 20+ प्लेऑफ मुकाबले खेलने के बावजूद 'प्लेयर ऑफ द मैच' नहीं बने ये खिलाड़ी
प्लेऑफ में कभी भी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बने जडेजा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में 20+ प्लेऑफ मुकाबले खेलने के बावजूद 'प्लेयर ऑफ द मैच' नहीं बने ये खिलाड़ी

May 26, 2026
05:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हर खिलाड़ी प्लेऑफ मैचों में उम्दा प्रदर्शन करना चाहता है। क्रिकेट की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लीग में इन अहम मैचों में अच्छा खेलकर खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों को जिताने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ नामी खिलाड़ी प्लेऑफ में कभी भी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके हैं। इस बीच उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 20 से अधिक प्लेऑफ मैच खेले हैं और कभी प्लेयर ऑफ द नहीं बने हैं।

#1 

रविंद्र जडेजा (23 मैच)

दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने IPL में 23 प्लेऑफ मैचों में हिस्सा लिया। क्रिकइंफो के मुताबिक, बल्लेबाजी में उन्होंने 14.66 की औसत के साथ सिर्फ 132 रन बनाए। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन रहा। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 22.52 की औसत और 27 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन पर 3 विकेट लेना रहा। वह कभी प्लेऑफ मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके।

#2 

अंबाती रायडू (23 मैच)

अंबाती रायडू ने IPL के 23 प्लेऑफ मैचों में हिस्सा लिया, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 18.61 की खराब औसत और 110.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 335 रन बनाए। इस बीच वह कोई अर्धशतक नहीं लगा सके। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 42 रन रहा। वह IPL में कुल 6 खिताब जीत चुके हैं। इस पूर्व खिलाड़ी ने 3 बार मुंबई इंडियंस से और 3 ही बार चेन्नई सुपरकिंग्स से खेलते हुए खिताब जीते हैं।

Advertisement

जानकारी

15+ मैचों के बावजूद कभी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बने ये खिलाड़ी

लसिथ मलिंगा (15), विराट कोहली (17), दिनेश कार्तिक (18), शिखर धवन (18) और ड्वेन ब्रावो (19) भी प्लेऑफ मैचों में कभी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बने हैं।

Advertisement