NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    खेलकूद

    टी-20 विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

    टी-20 विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 12, 2021, 08:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टी-20 विश्व कप: भारतीय क्रिकेट टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
    24 अक्टूबर को अपना पहला मैच खेलेगा भारत

    आगामी 17 अक्टूबर से UAE में टी-20 विश्व कप की शुरुआत होनी है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। विराट कोहली की कप्तानी में भारत प्रबल दावेदार के रूप में अपनी चुनौती पेश करेगा। बता दें भारत को सुपर-12 चरण के ग्रुप-2 में रखा गया है। विश्व कप में भारत की टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पर नजर डालते हैं।

    विश्व कप में ऐसा है भारत का कार्यक्रम

    24 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई 31 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई 03 नवंबर: भारत बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी 05 नवंबर: भारत बनाम B1, दुबई 08 नवंबर: भारत बनाम A2, दुबई टी-20 विश्व कप में सुपर-12 के मुकाबले शुरू होने से पहले ग्रुप स्टेज (राउंड-1) के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें दो ग्रुप में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। ग्रुप-A में दूसरे और ग्रुप-B में पहले नंबर पर रहने वाली टीम सुपर-12 के ग्रुप-2 में शामिल होंगी।

    विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

    विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी। रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर।

    अब तक सिर्फ एक बार खिताब जीत सका है भारत

    भारत ने इस साल टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को 3-2 से हराया है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मुख्य खिलाड़ियों के अनुपस्थिति में भारत को हार मिली है। आगामी टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। अब तक भारत ने सिर्फ एक बार एम एस धोनी की कप्तानी में विश्व खिताब (2007) पर कब्जा जमाया है। वहीं भारत 2014 में श्रीलंका से हारकर उपविजेता भी रहा था।

    विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ेंगे कोहली

    कोहली विश्व कप के बाद टी-20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। कोहली की कप्तानी में भारत ने 45 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 27 में जीत मिली (जीत प्रतिशत- 65.11) है। दूसरी तरफ कोहली की अगुवाई में भारत को 14 मैचों में शिकस्त मिली है। 2017 से भारत की कप्तानी कर रहे कोहली अब तक टीम को एक भी ICC खिताब नहीं जिता सके हैं। वह कप्तानी में नया इतिहास लिखना चाहेंगे।

    मेंटोर के रूप में टीम के साथ रहेंगे धोनी

    पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले और अब तक भारत द्वारा जीते गए एकमात्र टी-20 विश्व कप खिताब के दौरान कप्तान रहने वाले एमएस धोनी टूर्नामेंट के दौरान टीम के साथ मेंटोर के रूप में जुड़ेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2021: शिखर धवन बना सकते हैं ये अहम रिकार्ड्स शिखर धवन
    DC बनाम KKR, क्वालीफायर-2: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें कोलकाता नाइट राइडर्स
    ICC महिला टी-20 रैंकिंग: शफाली को हटाकर बेथ मूनी बनी विश्व की नंबर एक बल्लेबाज महिला क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप से पहले नए कोच की तलाश शुरु कर देगी BCCI BCCI

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम शामिल कर सकती है नए नेट गेंदबाज, चक्रवर्ती पर संदेह बरकरार क्रिकेट समाचार
    भारतीय तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने 31 साल की उम्र में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को कहा अलविदा क्रिकेट समाचार
    नवंबर से जून के बीच चार देशों को होस्ट करेगा भारत, ऐसा होगा घरेलू सीजन BCCI
    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा भारत इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप

    टी-20 विश्व कप: श्रीलंका की टीम में हुए बड़े बदलाव, धनंजय और कुमारा को मिली जगह क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: ईनामी राशि की हुई घोषणा, विजेता को मिलेंगे 12 करोड़ रुपये BCCI
    टी-20 विश्व कप: पहली बार होगा DRS का इस्तेमाल, डकवर्थ-लुईस के लिए रखी गई ये शर्त क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप से बाहर हुए चोटिल सोहैब मकसूद, शोएब मलिक टीम में शामिल पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023