NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: रोहित शर्मा ने खेली 92 रन की पारी, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: रोहित शर्मा ने खेली 92 रन की पारी, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली शानदार पारी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: रोहित शर्मा ने खेली 92 रन की पारी, ये बनाए रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 24, 2024
    09:18 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 के 51वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 92 रन की शानदार पारी खेली।

    वह अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के छठे शतक से चूक गए।

    इस बीच उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 200 छक्के भी पूरे किए। वह इस आंकड़े को छूने वाले पहले बल्लेबाज बने।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही रोहित की पारी 

    रोहित ने पारी के तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क की जमकर खबर ली। भारतीय कप्तान ने उस ओवर में 4 छक्के और 1 चौका लगाते हुए अपनी मंशा जाहिर की।

    पावरप्ले ओवर्स का भरपूर फायदा उठाने वाले रोहित ने सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने ऋषभ पंत के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रोहित 41 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हुए।

    अर्धशतक

    रोहित टी-20 विश्व कप में तीसरे सबसे तेज अर्धशतक वाले भारतीय बने

    रोहित टी-20 विश्व कप में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर दर्ज है।

    बता दें कि युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध सिर्फ 12 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया था।

    केएल राहुल ने 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

    आंकड़े

    रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए अपने 200 छक्के 

    रोहित ने अपनी पारी का 5वां छक्का लगाते ही उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 200 छक्के पूरे हो गए।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कंगारू कप्तान पैट कमिंस की ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अन्य कोई बल्लेबाज 180 छक्के भी नहीं लगाया पाया है। दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (173) हैं।

    अन्य रिकॉर्ड्स 

    रोहित ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स

    रोहित ने टी-20 विश्व कप में भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया।

    वह केवल सुरेश रैना से पीछे हैं, जिन्होंने 2010 के संस्करण में इसी मैदान (ग्रोस आइलेट) पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंदों में 101 रन बनाए थे।

    रोहित ने टी-20 विश्व कप में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया। उनका पिछला सर्वोच्च स्कोर 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (79*, ब्रिजटाउन) आया था।

    यह टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक है।

    करियर 

    सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित 

    रोहित अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 123 मैचों में 41.03 की औसत के साथ 4,145 रन बनाए थे।

    रोहित के नाम अब 157 मैचों में 140.76 की स्ट्राइक रेट से 4,165 रन हो गए हैं।

    इस सूची में तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। बता दें कि कोहली के इस प्रारूप में 4,103 रन बनाए हैं।

    आंकड़े

    रोहित ने पूरे किए 19,000 अंतरराष्ट्रीय रन 

    अपनी इस जोरदार पारी के बीच रोहित ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 19,000 रन का आंकड़ा पार किया। वह इस आंकड़े को पार करने वाले विश्व के 15वें और चौथे भारतीय बल्लेबाज बने।

    उनके अब 478 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43.30 की औसत के साथ 19,011 रन हो गए हैं। इस बीच उन्होंने 48 शतक और 103 अर्धशतक लगाए हैं।

    उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन रहा है।

    बता दें कि रोहित ने 2007 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखेंगे रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, प्रोमो वीडियो आया सामने कपिल शर्मा
    IPL 2024: रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन, हासिल की यह उपलब्धि इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोहित शर्मा का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' की रिलीज तारीख टली, 'पुष्पा 2' से नहीं होगा सामना  पुष्पा: द रूल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: नसीम शाह और हारिस रऊफ ने झटके 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार ऑलआउट हुई भारतीय क्रिकेट टीम, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत ने पाकिस्तान को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप 2024
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: लाहौर में खेला जा सकता है भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप: भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीतों पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है डेविड वार्नर का प्रदर्शन?  डेविड वार्नर
    पैट कमिंस का टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े पैट कमिंस

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप 2024: सूर्यकुमार यादव ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के इन स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं 50 से अधिक विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत ने सुपर-8 में अफगानिस्तान को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: जसप्रीत बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025