LOADING...
टी-20 क्रिकेट: लगातार 2 पारियों में शून्य बनाने के बाद इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए शतक
कोहली ने KKR के खिलाफ लगाया था शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

टी-20 क्रिकेट: लगातार 2 पारियों में शून्य बनाने के बाद इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए शतक

May 17, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेली। वह शतक से पहले अपनी पिछली 2 पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए थे। इस बीच टी-20 क्रिकेट में लगातार 2 पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

#1 

रोहित शर्मा (2024)

रोहित शर्मा 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में खाता भी नहीं खोल सके थे। उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में 69 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए थे। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए थे। भारत ने उस मैच में 212/4 का स्कोर बनाया और अफगान टीम भी 212/6 का स्कोर ही बना सकी थी। आखिरकार सुपर ओवर में भारत ने मैच जीता था।

#2 

संजू सैमसन (2024)

संजू सैमसन जुलाई 2024 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपने शुरुआती 2 मैचों में खाता भी नहीं खोल सके थे। सीरीज का तीसरा मैच जोहानसबर्ग में खेला गया था, जिसमें सैमसन ने 56 गेंदों में नाबाद 109 रन बनाए थे। उनके साथ-साथ तिलक वर्मा ने भी उस मुकाबले में शतक (120) लगाया था। मैच में भारत ने 283/1 का स्कोर बनाया था और मैच में 135 रन से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

#3 

विराट कोहली (2026)

कोहली LSG के खिलाफ मैच में 2 गेंदों में खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद MI के विरुद्ध मैच में वह अपनी पहली ही गेंद पर आउट हुए। लगातार 2 पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद कोहली ने KKR के खिलाफ 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए। उनके शतक की मदद से RCB ने 6 विकेट से KKR को हराया।

Advertisement