LOADING...
सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मैच को लेकर दिया बयान, कहा- हम खेलने के लिए तैयार
15 फरवरी को तय है पाकिस्तान और भारत का ग्रुप मैच (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मैच को लेकर दिया बयान, कहा- हम खेलने के लिए तैयार

Feb 05, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। कार्यक्रम के अनुसार, भारत का पाकिस्तान से 15 फरवरी को कोलंबो में मैच होना है। हालांकि, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच का बहिष्कार करेगी। अब इस अस्पष्टता के बीच कप्तान सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बयान 

हम मैच के लिए कोलंबो जाएंगे- सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी पर अनिश्चितता के बारे में कहा, "हमारी सोच तो एकदम साफ है। हमने उनके (पाकिस्तान के) साथ खेलने से मना नहीं किया है, उन्होंने मना किया है। हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी हैं और हम कोलंबो जा रहे हैं। हमारे मैच तय हैं, पहले हम अमेरिका से खेलेंगे, फिर कनाडा और उसके बाद हम कोलंबो जाएंगे।"

बयान 

पाकिस्तान का मैच खेलना या नहीं खेलना मेरे नियंत्रण में नहीं है- सूर्यकुमार 

सूर्यकुमार ने कहा कि पाकिस्तान का मैच खेलना या नहीं खेलना मेरे नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "पाकिस्तान का फैसला मेरे नियंत्रण में नहीं है, काश ऐसा होता। हमें खेलने के लिए कहा गया है और कार्यक्रम तय है। हमने एशिया कप में उनके साथ 3 बार खेला और हमने वहां बहुत अच्छी क्रिकेट खेली। अगर हमें फिर से खेलने का मौका मिला, तो हम अच्छा करेंगे। अगर शेड्यूल तैयार है, तो हम जरूर जाएंगे।"

Advertisement

पूर्व बयान 

हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे- शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने बुधवार को कहा कि टी-20 विश्व कप को लेकर हमने बिल्कुल साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंत्रिमंडल के सदस्यों से कहा कि हमने बहुत सोच-समझकर फैसला लिया है और हमें बांग्लादेश के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। शरीफ ने इसे बेहद उचित और सही निर्णय बताया।

Advertisement

भारत 

भारत ने सिर्फ एक ग्रुप मैच श्रीलंका में खेलना है 

ग्रुप-A ने मौजूद भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को USA क्रिकेट टीम के खिलाफ मुंबई में खेलेगी। इसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ दिल्ली में मुकाबला होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) में होना है। हालांकि, इस मैच के होने पर संशय की स्थिति है। आखिर में भारतीय टीम अपना अंतिम लीग मैच नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 18 फरवरी को अहमदाबाद में खेलेगी।

Advertisement