NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाज
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाज
    श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने लगाए थे 4 अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    श्रीलंका बनाम भारत: टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाज

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 24, 2024
    05:42 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम अपने श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई को होने वाले पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से करेगी।

    3 मैचों की यह सीरीज पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।

    इसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी चुनौती पेश करेगी, जबकि मेजबान टीम की कमान चरित असलंका संभालते हुए दिखेंगे।

    इस बीच भारत और श्रीलंका के बीच हुए टी-20 मैचों में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    विराट कोहली (4)

    विराट कोहली ने 2024 टी-20 विश्व कप के समापन के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

    क्रिकइंफो के अनुसार, कोहली भारत-श्रीलंका टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 7 पारियों में से 4 में 50+ स्कोर किए हैं।

    उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध 82 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 67.80 की औसत और 138.36 की स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए।

    #2 

    कुमार संगाकारा (3)

    पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा ने भारत के खिलाफ 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 78 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए।

    संगाकारा ने 78.33 की औसत से 235 रन बनाए, जिसमें उनकी स्ट्राइक रेट 172.79 रही। उन्होंने 27 चौके और 8 छक्के भी लगाए।

    कुल मिलाकर बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 31.40 की औसत से 1,382 रन बनाकर अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त किया था।

    #3 

    सूर्यकुमार यादव (3)

    सूर्यकुमार का श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 5 पारियों में 63.50 की औसत और 158.75 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

    उन्होंने अपना ये शतक जनवरी 2023 में राजकोट में बनाया था।

    उन्होंने उस मुकाबले में 51 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए थे और भारत ने मैच को 91 रन से जीता था।

    #4 

    कुसल मेंडिस (3)

    कुसल मेंडिस ने भारत के खिलाफ 3 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने भारत के विरुद्ध 6 टी-20 मैचों में 37.66 की औसत और 148.68 के साथ 226 रन बनाए हैं।

    वह अगली सीरीज में भारत के सामने एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

    कुल मिलाकर मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 25.06 की औसत से 1,629 रन बनाए हैं। इस दौरान 86 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ उन्होंने 14 अर्धशतक लगाए हैं।

    #5 

    इन भारतीय बल्लेबाजों ने भी बनाए हैं 3 अर्धशतक 

    श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शिखर धवन ने भी श्रीलंका के खिलाफ 3-3 अर्धशतक लगाए हुए हैं।

    अय्यर ने 9 टी-20 मैचों की 8 पारियों में 59.20 की औसत से 296 रन बनाए हैं।

    राहुल ने इस टीम के खिलाफ 8 पारियों में 37.62 की औसत से 301 रन बनाए हैं।

    धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 12 मैचों में 37.5 की औसत के साथ 375 रन रन अपने नाम किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB ने जीता अपना पहला खिताब, फाइनल में PBKS को दी शिकस्त  IPL 2025
    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप इतिहास में इन टीमों ने बनाए हैं सर्वोच्च स्कोर टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाज  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंका की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 विश्व कप 2024

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत ने चौथे टी-20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    यशस्वी जायसवाल जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली नाबाद 93 रन की मैच जिताऊ पारी, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    चौथा टी-20: शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लक्ष्य का पीछा करते हुए ये हैं भारत की सबसे बड़ी साझेदारियां क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    टी-20 क्रिकेट

    संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने पांचवें टी-20 में जिम्बाब्वे को हराते हुए 4-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज में प्रत्येक विरोधी टीम के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज में ये हैं सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    हार्दिक पांड्या को क्यों धोना पड़ा कप्तानी से हाथ? आंकड़ों के साथ जानिए हार्दिक पांड्या
    शुभमन गिल बनाम अभिषेक शर्मा: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन?  अभिषेक शर्मा
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: श्रीलंका क्रिकेट टीम द्वारा भारत के खिलाफ बनाए गए सर्वोच्च स्कोर पर एक नजर श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट: श्रीलंका की सरजमीं पर कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025