NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम भारत: अविष्का फर्नांडो ने खेली 96 रन की पारी, चौथे वनडे शतक से चूके
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम भारत: अविष्का फर्नांडो ने खेली 96 रन की पारी, चौथे वनडे शतक से चूके
    अविष्का फर्नांडो ने खेली शानदार पारी (फाइल तस्वीर: एक्स/@ICC)

    श्रीलंका बनाम भारत: अविष्का फर्नांडो ने खेली 96 रन की पारी, चौथे वनडे शतक से चूके

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 07, 2024
    04:51 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने तीसरे वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 96 रन की बेहतरीन पारी खेली।

    वह अपने वनडे करियर के चौथे शतक से चूक गए।

    अपनी इस उम्दा पारी के दौरान उन्होंने पहले विकेट के लिए पथुम निसानका (45 ) के साथ मिलकर 89 रन की साझेदारी भी निभाई।

    इस बीच उनकी पारी और वनडे करियर पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही अविष्का की पारी 

    अविष्का ने शुरुआत में भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ संभलकर बल्लेबाजी की और मौके मिलने पर आकर्षक शॉट लगाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 65 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने क्रीज पर टिक जाने के बाद मोहम्मद सिराज के एक ओवर में 2 छक्के और 1 चौका भी लगाया।

    अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अविष्का 102 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की बदौलत 96 रन बनाकर आउट हुए।

    उन्हें रियान पराग ने आउट किया।

    आंकड़े

    ऐसा रहा है अविष्का का वनडे करियर 

    26 वर्षीय अविष्का ने 2016 में अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    उन्होंने अब तक कुल 41 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 32.97 की औसत के साथ 1,356 रन बना लिए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 127 रन रहा है। वह 3 शतक के अलावा 8 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    वह अपने लिस्ट-A करियर में 3,700 से अधिक रन बना चुके हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं।

    आंकड़े 

    अविष्का ने भारत के खिलाफ बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर 

    अविष्का ने भारत के खिलाफ अपना तीसरा अर्धशतक लगाने के साथ-साथ सर्वोच्च स्कोर भी बनाया है।

    उन्होंने भारतीय टीम के विरुद्ध 10 वनडे पारियों में 34.20 की औसत और 79.72 की स्ट्राइक रेट के साथ 342 रन बनाए हैं।

    वह मौजूदा वनडे सीरीज में 3 पारियों में कुल 137 रन बना चुके हैं। भारत के खिलाफ उनके पिछले 5 स्कोर क्रमशः 96, 40, 1, 1 और 20 रन रहे हैं।

    श्रीलंका 

    श्रीलंका में खेलते हुए प्रभावशाली रहे हैं अविष्का के आंकड़े 

    अविष्का का श्रीलंका की धरती पर शानदार प्रदर्शन रहा है।

    उन्होंने घरेलू धरती पर 22 वनडे में 41.86 की औसत और 89.41 की स्ट्राइक रेट के साथ 921 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    विदेशों में (विपक्षी टीम के घर पर) उन्होंने 16 वनडे में 17.31 की औसत के साथ 277 रन बनाए हैं।

    तटस्थ मैदानों पर उन्होंने 3 पारियों में 154 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला टी-20: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: मथीशा पथिराना ने भारत के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: पथुम निसांका ने भारत के खिलाफ खेली अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दूसरा टी-20: कुसल परेरा ने भारत के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: रवि बिश्नोई ने श्रीलंका के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए आंकड़े रवि बिश्नोई
    भारत ने दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम भारत: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: मरिजान कप्प और लौरा वोल्वार्ड्ट ने दूसरे वनडे में लगाए शतक भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    मिचेल स्टार्क विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  मिचेल स्टार्क
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: स्मृति मंधाना लगातार तीसरे शतक से चूकीं, पूरे किए अपने 3,500 रन स्मृति मंधाना

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप 2024: फाइनल में भारतीय महिला टीम की हार, श्रीलंका ने पहली बार जीता खिताब भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला एशिया कप 2024: चमारी अट्टापट्टू टूर्नामेंट में 300 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: मार्क वुड ने दूसरी पारी में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े मार्क वुड
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में हराते हुए 3-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025