SRH बनाम KKR: रोवमैन पॉवेल ने पकड़ा ऐसा अद्भुत कैच, जमीन पर गिरे तो टूटा चश्मा
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ। मुकाबले में SRH की पारी के दौरान रोवमैन पॉवेल ने डिप मिड-विकेट पर दर्शनीय कैच लपकते हुए SRH के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन की (11) की पारी का अंत कर दिया। इस दौरान उनका चश्मा भी टूट गया। यह कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
कैच
ऐसे पकड़ा पॉवेल ने कैच
क्लासेन ने ऑफ स्टंप के बाहर की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेला। जो अच्छे से टाइम नहीं हो पाया। पॉवेल डीप मिड-विकेट पर मौजूद थे हवा में उछलकर अपने दाएं हाथ को पूरी तरह फैलाकर गेंद लपकने की कोशिश की। गेंद उनके हाथ में चिपक गई, लेकिन इस दौरान पॉवेल जमीन पर जोर से गिर पड़े और उनका सिर टकराया। गिरने के दौरान उनका चश्मा भी टूट गया। तीसरे अंपायर ने कई बार रिप्ले देखकर इसे आउट करार दिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पॉवेल के कैच का वीडियो
It takes a stunner to send #HeinrichKlaasen packing! 🤯🔥#RovmanPowell covers massive ground and pulls off a one-handed diving catch to dismiss the danger man! 🫡#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #SRHvKKR | LIVE NOW 👉 https://t.co/YyLg9wqh6o pic.twitter.com/Dgp31wvLY8
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2026