LOADING...
WPL 2026 फाइनल: स्मृति मंधाना ने खेली 87 रन की धमाकेदार पारी, ये रिकॉर्ड्स बनाए 
स्मृति मंधाना ने मैच जीताऊ पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@WPL)

WPL 2026 फाइनल: स्मृति मंधाना ने खेली 87 रन की धमाकेदार पारी, ये रिकॉर्ड्स बनाए 

Feb 05, 2026
11:23 pm

क्या है खबर?

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार अर्धशतकीय पारी (87) खेली। ये उनके WPL करियर का 7वां अर्धशतक रहा। इस संस्करण मंधाना के बल्ले से तीसरा अर्धशतक निकला। उनकी शानदार बल्लेबाजी के दम पर RCB ने दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम किया। उसे 6 विकेट से शानदार जीत मिली। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही मंधाना की पारी और साझेदारी 

मंधाना ने 41 गेंदों का सामना किया और 87 रन बनाए। उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 212.20 की रही। इस खिलाड़ी ने जॉर्जिया वोल के साथ मिलकर 92 गेंदों में 165 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। एक समय टीम को पहला झटका सिर्फ 9 रन पर लग गया था। मंधाना ने यहां से वोल के साथ मिलकर पारी संभाली। मंधाना WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी रहीं।

रन

मंधाना ने पूरे किए 1,000 WPL रन 

मंधाना ने अपनी इस पारी के दौरान WPL में 1,000 रन पूरे किए। उन्होंने अब तक 35 मुकाबले खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 31 की औसत और 136.78 की स्ट्राइक रेट से 1,023 रन बनाने में सफल रहीं हैं। वह WPL के इतिहास में 1,000 रन पूरे करने वाली 5वीं बल्लेबाज बनी हैं। भारत के लिए ये कारनामा करने वाली वो तीसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले शफाली वर्मा (1,124) और हरमनप्रीत कौर (1,193) ये आंकड़ा छू चुकी हैं।

Advertisement