NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR बनाम GT: शुभमन गिल IPL में जड़ा 20वां अर्धशतक, 3,000 रन भी पूरे किए
    अगली खबर
    RR बनाम GT: शुभमन गिल IPL में जड़ा 20वां अर्धशतक, 3,000 रन भी पूरे किए
    शुभमन गिल ने खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RR बनाम GT: शुभमन गिल IPL में जड़ा 20वां अर्धशतक, 3,000 रन भी पूरे किए

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 10, 2024
    11:23 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल का राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय (72) पारी खेली।

    यह उनके IPL करियर का 20वां और इसी सीजन का दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 35 गेंदों में पूरा किया।

    अपनी पारी में 15वां रन बनाते ही उनके टी-20 क्रिकेट में 4,000 रन पूरे हो गए। इसी तरह 27वां रन बनाते ही उनके IPL करियर में 3,000 रन पूरे हो गए।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही गिल की पारी और साझेदारी?

    197 रन का लक्ष्य लेकर सलामी बल्लेबाजी के रूप में आए गिल ने शुरुआत में टिककर बल्लेबाजी की और फिर बड़े शॉट्स खेलना शुरू कर दिया।

    वह 44 गेदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। उनकी स्ट्राइक रेट 163.64 की रही।

    उन्होंने साई सुदर्शन (35) के साथ पहले विकेट के लिए 64 और विजय शंकर (16) के साथ चौथे विकेट के लिए 31 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

    उपलब्धि

    IPL में संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज 3,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

    गिल ने IPL के 97 मैचों की 94वीं पारी में अपने 3,000 रन पूरे किए हैं। इसके साथ ही वह संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज यह कारनामा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    इस मामले में उनसे आगे केवल क्रिस गेल (75 पारी), केएल राहुल (80), और जोस बटलर (85) ही हैं।

    गिल के अलावा डेविड वार्नर ने 94 पारियों में ही अपने 3,000 रन पूरे किए थे।

    गिल GT के लिए 1,500 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    जानकारी

    गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

    गिल ने IPL में 3,000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 24 साल और 215 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली (26 साल 186 दिन) को पीछे छोड़ा है।

    सर्वाधिक

    गिल GT के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

    गिल ने IPL में GT के लिए अपना 39वां मैच खेलते हुए गिल ने 47.88 की औसत और 148.40 की स्ट्राइक रेट से से 1,628 रन बना लिए हैं।

    उन्होंने GT के लिए 3 शतक और 10 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। 129 रन उनका उच्चतम स्कोर है।

    उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए 58 मैचों में गिल ने 1,417 रन बनाए।

    इस बीच, गिल ने LSG के खिलाफ 5 मैचों में 200 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है गिल का IPL करियर?

    गिल ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह 97 मैच की 94 पारियों में 38.54 की औसत और 135.39 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,045 रन बना चुके हैं।

    इसमें 3 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 129 रन का रहा है। वह इस लीग में पहली बार GT की कप्तानी कर रहे हैं।

    ऐसे में उन्हें अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

    करियर

    कैसा रहा है गिल का टी-20 करियर?

    गिल ने साल 2018 में SRH के खिलाफ अपने टी-20 क्रिकेट करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 131 मैच की 128 पारियों में 36.55 की औसत और 136.61 की स्ट्राइक रेट से 4,057 रन अपने नाम कर चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 23 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका उच्चतम स्कोर 129 रन का रहा है। वह अपने टी-20 करियर में 19 बार नाबाद भी रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात टाइटंस
    शुभमन गिल
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: मार्कस स्टोइनिस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगाया पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    मुंबई इंडियंस 150 टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी, जानिए उसके आंकड़े और रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: LSG ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात टाइटंस को पहली बार दी मात IPL 2024
    LSG बनाम GT: क्रुणाल पांड्या ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: शुभमन गिल का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में GT और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT ने रोमांचक मुकाबले में MI को 6 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    शुभमन गिल

    विश्व कप: हार के बाद फूटा शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का दर्द, जानिए क्या कहा श्रेयस अय्यर
    शुभमन गिल ने इस साल सभी प्रारूपों में बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    शुभमन गिल के साथ फर्जी फोटो साझा करने वालों पर भड़कीं सारा तेंदुलकर, यूं लगाई लताड़ सारा तेंदुलकर
    IPL 2024 में कौन करेगा गुजरात टाइटंस की कप्तानी? ये हैं प्रमुख दावेदार गुजरात टाइटंस

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: केएल राहुल का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: संजू सैमसन का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    संजू सैमसन IPL में दूसरे सर्वाधिक बार पारी में 5+ छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल ने RR के खिलाफ जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025