NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / शुभमन गिल ने 2023 में वनडे क्रिकेट में किया है कमाल, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    शुभमन गिल ने 2023 में वनडे क्रिकेट में किया है कमाल, जानिए उनके आंकड़े 
    गिल ने 2023 में पूरे किए 1,000 वनडे रन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    शुभमन गिल ने 2023 में वनडे क्रिकेट में किया है कमाल, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 16, 2023
    03:23 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने एशिया कप 2023 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक (121) लगाया।

    अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने इस साल वनडे प्रारूप में अपने 1,000 रन पूरे किए।

    वह 2023 में ये आंकड़ा छूने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने इस साल अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है।

    आइए उनके वनडे प्रारूप में किए प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    गिल ने लगाया अपना 5वां वनडे शतक 

    जीत के लिए मिले 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने संभलकर बल्लेबाजी की।

    उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक छोर संभाले रखा और 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 117 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    यह गिल के वनडे करियर का 5वां शतक रहा। उन्होंने 133 गेंद में 121 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

    उपलब्धि 

    गिल ने इस साल पूरे किए 1,000 रन 

    गिल 2023 में सबसे पहले 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने महज 17 पारियों में ये आंकड़ा पार किया।

    इस साल उनके बाद सर्वाधिक रन UAE के आसिफ खान (934) और श्रीलंका के पथुम निसानका (817) ने बनाए हैं।

    भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो गिल के बाद 2023 में दूसरे सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं।

    बता दें कि कोहली ने 14 मैचों में 556 रन बनाए हुए हैं।

    गिल 

    एक साल में 1,000 वनडे रन बनाने वाले 13वें भारतीय बने गिल 

    24 वर्षीय गिल एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 या उससे अधिक वनडे रन बनाने वाले 13वें भारतीय बल्लेबाज बन गए।

    भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 1998 में 1,894 वनडे रन बनाए थे।

    एक साल में सबसे ज्यादा बार 1,000 रन बनाने का रिकॉर्ड तेंदुलकर और कोहली के नाम दर्ज है। इन दोनों बल्लेबाजों ने 7-7 बार एक साल में 1,000 से अधिक वनडे रन बनाए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय रन 

    इस साल 1,500 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने गिल 

    गिल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये साल अब तक शानदार बीता है।

    उन्होंने 2023 में अब तक सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 33 मैच खेले हैं, जिसमें 48.71 की औसत के साथ 1,559 रन बना लिए हैं। इस बीच वह 6 शतक और 5 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    गिल इस साल 1,500 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने हैं। इस सूची में कुसल मेंडिस (1,379), डेरिल मिचेल (1,264) और ट्रेविस हेड (1,204) अन्य हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    गिल 24 साल और 7 दिन की उम्र में एशिया कप में शतक लगाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने। इस मामले में सुरेश रैना (21 साल 211 दिन), तेंदुलकर (21 साल, 350 दिन) और कोहली (23 साल, 129 दिन) उनसे आगे हैं।

    वनडे करियर 

    शानदार चल रहा है गिल का वनडे करियर 

    गिल ने 2019 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

    उन्होंने अब तक 32 मैचों में लगभग 65 की औसत के साथ 1,600 से अधिक रन बना लिए हैं। वह अपने युवा करियर में दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।

    वह एशिया कप 2023 के दौरान ही वनडे करियर में सबसे कम पारियों में 1,500 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

    पोल

    क्या शुभमन गिल आगामी विश्व कप में अपनी छाप छोड़ सकते हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को बरकरार रखा जामा मस्जिद
    'बिग बॉस 18' की प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर कोरोना से संक्रमित पाई गईं, लिखा- मास्क पहनें  कोरोना वायरस
    IPL इतिहास में पहले विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पेटीएम ने लेन-देन छुपाने के लिए पेश किया हाइड पेमेंट फीचर, ऐसे करें उपयोग  पेटीएम

    शुभमन गिल

    रोहित शर्मा ने गिल को बताया भारतीय टीम का बड़ा खिलाड़ी, कोहली ने भी की तारीफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल, दूसरा दिन: भारत ने चायकाल तक गंवाए 2 अहम विकेट, ऐसा रहा दूसरा सत्र विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: शुभमन गिल के 'कैच आउट' होने पर छिड़ा विवाद, जानिए पूरा मामला  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    गिल के कैच पर रोहित का बयान, कहा- IPL में होते हैं 10 से ज्यादा कैमरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंकाई स्पिनर्स की फिरकी में फंसे भारतीय बल्लेबाज, वनडे में पहली बार हुआ ऐसा एशिया कप क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एडेन मार्करम ने 74 गेंदों में जड़ा शतक, जानिए उनके आंकड़े  एडेन मार्करम
    रोहित को 10,000 वनडे रन तक पहुंचने में लगे 16 साल, जानिए अन्य खिलाड़ियों का हाल एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: भारत ने रोका श्रीलंका की लगातार जीत का रथ, कटाया फाइनल का टिकट  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में किया प्रवेश, भारत से होगा खिताबी मुकाबला एशिया कप क्रिकेट
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वनडे: लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े  इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह नहीं खेलेंगे विश्व कप के शुरुआती मैच, जानिए कारण  नसीम शाह
    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: एनरिक नोर्खिया वनडे सीरीज से बाहर, कप्तान बावुमा चौथा वनडे नहीं खेलेंगे  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    शुभमन गिल 30 वनडे पारियों के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: कुलदीप वनडे में दूसरे सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने कुलदीप यादव
    क्रिकेट आयरलैंड ने विवादास्पद विज्ञापन के लिए मांगी माफी, आयरलैंड-भारत सीरीज के दौरान हुए थे प्रसारित  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    एशियन गेम्स: शिवम मावी चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर, उमरान मलिक लेंगे उनकी जगह  उमरान मलिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025