NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 फाइलन: GT के लिए परेशानी बन सकती है गायकवाड़-कॉनवे की जोड़ी, जानिए आंकड़े 
    IPL 2023 फाइलन: GT के लिए परेशानी बन सकती है गायकवाड़-कॉनवे की जोड़ी, जानिए आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023 फाइलन: GT के लिए परेशानी बन सकती है गायकवाड़-कॉनवे की जोड़ी, जानिए आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 27, 2023 | 03:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023 फाइलन: GT के लिए परेशानी बन सकती है गायकवाड़-कॉनवे की जोड़ी, जानिए आंकड़े 
    रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की जोड़ी इस सीजन में शानदार लय में है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। इसी तरह शुक्रवार को क्वालीफायर-2 मुकाबला जीतकर गुजरात टाइटंस (GT) भी फाइनल में पहुंच गई है। CSK की सफलता के पीछे उसकी ओपनिंग जोड़ी रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस सलामी जोड़ी ने पूरे सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को तूफानी शुरुआत दी। आइए इस जोड़ी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2023 में ओपनिंग जोड़ी के तौर पर बनाए दूसरे सबसे ज्यादा रन 

    गायकवाड़ और कॉनवे की जोड़ी ने IPL 2023 में मिलकर अब तक 775 रन जोड़े हैं। IPL 2023 सीजन में यह किसी भी सलामी जोड़ी के रूप में यह दूसरे सर्वाधिक रन हैं। इस सूची में पहले नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की जोड़ी है। इन दोनों ने इस सीजन में टीम को शानदार शुरुआत देते हुए कुल 939 रन की साझेदारी की है।

    IPL 2022 के बाद से संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतकीय साझेदारी निभाने वाली जोड़ी 

    गायकवाड़-कॉनवे ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ पहले विकेट के लिए 141 रन जोड़े थे। लीग के इतिहास में यह उनकी चौथी 100 से अधिक रन की सलामी साझेदारी थी। इन दोनों के नाम IPL 2022 के बाद से सलामी बल्लेबाज के रूप में संयुक्त सबसे अधिक शतकीय साझेदारी दर्ज है। 2022 के बाद से सर्वाधिक ओपनिंग शतकीय साझेदारी: 4- गायकवाड़ और कॉनवे (21 पारियां) 4- डु प्लेसिस और कोहली (21 पारियां) 4- अन्य सभी जोड़ियां (239 पारियां)

    CSK के लिए दूसरी सबसे ज्यादा 50+ रन की साझेदारी करने वाली जोड़ी 

    गायकवाड़-कॉनवे ने GT के खिलाफ क्वालीफायर-1 मुकाबले में 87 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। CSK के लिए यह उनकी नौवीं 50 से अधिक की ओपनिंग साझेदारी थी। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए डु प्लेसिस और गायकवाड़ की 8 बार 50 रन से अधिक ओपनिंग साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। CSK के लिए सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी: 13- मुरली विजय और माइकल हसी 9- गायकवाड़ और कॉनवे 8- डु प्लेसिस और गायकवाड़

    IPL 2023 में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे अधिक 50+ रन की साझेदारी करने वाली जोड़ी 

    CSK की ओपनिंग जोड़ी ने GT के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में अपनी छठी 50 प्लस की साझेदारी की। उन्होंने IPL 2023 में दूसरी सबसे बड़ी अर्धशतकीय साझेदारी दर्ज की है। इनके अलावा यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने भी इस सीजन में 6 बार अर्धशतकीय साझेदारियां निभाई। डु प्लेसिस और कोहली ने इस सीजन में 7 बार ये कारनामा किया। डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने भी 5 बार 50 से अधिक की साझेदारी निभाई।

    गायकवाड़-कॉनवे ने की IPL 2023 में 5वीं सबसे बड़ी साझेदारी 

    गायकवाड़ और कॉनवे की 141 रन की साझेदारी IPL 2023 में 5वीं सबसे बड़ी साझेदारी थी। इस सीजन सबसे बड़ी साझेदारी डु प्लेसिस-कोहली ने SRH के खिलाफ (172 रन) निभाई थी। सूची में दूसरा स्थान (148 बनाम MI) भी इन्हीं दोनों का है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने SRH के खिलाफ मिलकर 147 रन जोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, गिल और रिद्धिमान साहा की 142 रनों की साझेदारी चौथे स्थान पर है।

    IPL 2023 में गायकवाड़-कॉनवे के प्रदर्शन पर एक नजर 

    कॉनवे ने इस सीजन 15 मैचों में 52.08 के शानदार औसत से 625 रन बनाए हैं। वह IPL 2023 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस सीजन में 6 अर्धशतक जड़े हैं। गायकवाड़ ने इस सीजन में 15 मैचों में 43.38 के औसत से 564 रन बनाए हैं। उन्होंने IPL 2023 में अब तक 4 अर्द्धशतक जमाए हैं। कॉनवे की स्ट्राइक रेट (137.06) की तुलना में गायकवाड़ की स्ट्राइक रेट (146.87) बेहतर है।

    गायकवाड़ और कॉनवे के IPL आंकड़े 

    यह कॉनवे का सर्वश्रेष्ठ IPL सीजन चल रहा है। उन्होंने अब तक 22 IPL मैचों में 48.72 के शानदार औसत से 877 रन बनाए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 3 अर्द्धशतकों के साथ 252 रन बनाए थे। दूसरी ओर, गायकवाड़ की बात करें तो उन्होंने 51 IPL मैचों में अब तक 39.36 के औसत से 1,771 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 14 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। ऐसे में यह जोड़ी GT के लिए परेशानी बन सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रुतुराज गायकवाड़
    डेवोन कॉनवे
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    गुजरात टाइटंस
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023

    रुतुराज गायकवाड़

    IPL इतिहास में इन 5 भारतीयों ने जीती है 'ऑरेंज कैप', इस बार कौन होगा दावेदार? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL की 50 पारियों में 1,771 रन बना चुके हैं रुतुराज गायकवाड़, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: रुतुराज-कॉनवे की जोड़ी ने बनाया यह खास रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: रुतुराज ने लगाया IPL 2023 का चौथा अर्धशतक, देखें उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    डेवोन कॉनवे

    CSK बनाम GT: अर्धशतक से चूके डेवोन कॉनवे, फिर भी बना दिया ये रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स
    CSK बनाम PBKS: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    KKR बनाम CSK: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम SRH: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का लगातार तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: CSK और MI के बाद लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: GT और MI के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी जंग  गुजरात टाइटंस
    IPL 2023 फाइनल: पांचवें खिताब के लिए GT से भिड़ेगी CSK, जानिए प्रीव्यू और जरूरी बातें गुजरात टाइटंस
    IPL फाइनल में CSK के कुछ श्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL: सबसे कम ओवर में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने शुभमन गिल, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL प्लेऑफ के 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों के बारे में जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: हार्दिक पांड्या का खिताबी मुकाबलों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  मुंबई इंडियंस
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन?  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: शमी ने इस सीजन पावरप्ले में चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    GT बनाम MI: मोहित शर्मा ने IPL करियर में पहली बार झटके 5 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI को हराकर GT ने कटाया फाइनल का टिकट, CSK से होगी खिताबी भिड़ंत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: शतक लगाने के बाद गिल का बयान, कहा- हारने के बाद खेला सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023