NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / RR बनाम GT: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    RR बनाम GT: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
    रियान पराग ने कमाल की पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    RR बनाम GT: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 10, 2024
    09:45 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 24वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज रियान पराग ने धमाकेदार पारी (76) खेली है।

    IPL 2024 में इस खिलाड़ी के बल्ले से तीसरा अर्धशतक निकला है। वह इस सीजन कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं।

    पराग ने शुरुआत में आराम से अपनी पारी आगे बढ़ाई और इसके बाद बड़े-बड़े शॉट्स लगाए।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    पारी

    कैसी रही पराग की पारी और साझेदारी?

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी RR को मुकाबले में 2 शुरुआती झटके लगे। 42 रन तक यशस्वी जायसवाल (24) और जोस बटलर (8) रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए थे।

    इसके बाद पराग ने पारी संभाली और 48 गेंद में 76 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 3 चौके और 5 शानदार छक्के निकले।

    उनकी स्ट्राइक रेट 158.33 की रही। पराग ने संजू सैमसन के साथ मिलकर 78 गेंद में 130 रन की साझेदारी निभाई।

    रन

    IPL 2024 में जड़ा तीसरा अर्धशतक 

    पराग इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं और 2 बार नाबाद रहते हुए 261 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस सीजन 87 की औसत से बल्लेबाजी की है।

    उनकी स्ट्राइक रेट 158.18 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* रन है।

    विराट कोहली (316) के बाद पराग इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। संजू सैमसन (246) रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

    करियर

    कैसा रहा है पराग का IPL करियर? 

    पराग ने 11 अप्रैल 2019 को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह इस लीग में अब तक 59 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 49 पारियों में 21.53 की औसत और 132.67 की स्ट्राइक रेट से 861 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84* रन रहा है। पराग ने यह पारी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेली थी।

    स्कोर

    पराग ने 701 दिन बाद जड़ा था अर्धशतक 

    पराग ने इसी सीजन DC के खिलाफ 84* रन की पारी खेली थी। यह उनके IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।

    उन्होंने IPL में 701 दिन बाद यह अर्धशतक लगाया था। पराग ने DC के खिलाफ इस पारी से पहले 26 अप्रैल, 2022 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था।

    महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए उस मुकाबले में उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रियान पराग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    रियान पराग

    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग ने की धुंआधार बल्लेबाजी, केवल 19 गेंदों में लगा दिया अर्धशतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग के दमदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से असम ने हैदराबाद को हराया क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: अजीत राम ने लिए कुल 9 विकेट, तमिलनाडु ने असम को पारी से हराया तमिलनाडु क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    IPL में एबी डिविलियर्स की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में 250 मैच खेलने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: क्रिस गेल की RCB के लिए खेली गई 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली एक मैदान पर 100 टी-20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने, जानिए आंकड़े  विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    सुरेश रैना के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  सुरेश रैना
    MI बनाम DC: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  ट्रिस्टन स्टब्स
    MI बनाम DC: गेराल्ड कोएत्जी ने की IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: LSG ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात टाइटंस को पहली बार दी मात इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024: RR बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: केएल राहुल का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: संजू सैमसन का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025