RR बनाम CSK: रविंद्र जडेजा ने एक ओवर में ही चटकाए 2 विकेट, देखें वायरल वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से हुआ। इसमें CSK की पारी में RR के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटका लिए। इन सफलताओं के चलते CSK की टीम दबाव में आ गई। इन दोनों विकेट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि जडेजा व्यापार सौदे के तहत CSK से RR में आए हैं।
सफलता
जडेजा ने किस तरह हासिल की दो सफलताएं?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK का एक समय स्कोर 7 ओवर में 51/4 हो गया था। उसके बाद गेंदबाजी पर आए जडेजा ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सरफराज खान (17) को LBW कर दिया। इसके बाद आए शिवम दुबे (6) ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर जडेजा को करारा जवाब दिया, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा ने चतुराई भरी गेंदबाजी करते हुए दुबे को रवि बिश्नोई के हाथों कैच आउट करा दिया।
जानकारी
जडेजा ने शानदार अंदाज में मनाया जश्न
इन विकेट के साथ जडेजा का जश्न भी वायरल हो रहा है। उन्होंने दुबे को आउट कराने के बाद पहले तो उन्हें पवेलियन जाने का इशारा किया और फिर पिस्टल से निशाने पर गोली दागने का इशारा किया। यह जश्न काफी चर्चा में रहा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें जडेजा के दोनों विकेट के वीडियो
A special return in Pink for Ravindra Jadeja 🩷
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
🎥 Two quick wickets in his very first over back for the Royals 🔥
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @rajasthanroyals | @imjadeja pic.twitter.com/leq4EyMRha