NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े
    रोहित शर्मा ने बनाए छक्कों के कई बड़े रिकॉर्ड्स (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 18, 2024
    04:42 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने गत बुधवार रात अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रिकॉर्ड शतकीय (121*) पारी खेली।

    इस पारी में उन्होंने 11 चौकों के अलावा 8 शानदार छक्के भी जड़े। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    इसी तरह उन्होंने छक्कों के कई सारे अन्य रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

    आइए उनके बारे में जानते हैं।

    पारी

    कैसी रही रोहित की पारी?

    मैच में रोहित ने महज 22 रन के कुल स्कोर पर 4 अहम विकेट गिरने के बाद जिम्मेदारीपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए पहले अपना अर्धशतक पूरा किया।

    इसके बाद उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 64 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां शतक रहा।

    इसके साथ वह इस प्रारूप में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। वह 69 गेंदों में 175.36 की स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाकर नाबाद रहे।

    रिकॉर्ड

    रोहित ने बतौर ओपनर सर्वाधिक छक्कों के मामले में गुप्टिल को पछाड़ा

    इस पारी के बाद रोहित के टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर ओपनर 169 छक्के हो गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने बतौर ओपनर 161 छक्के लगाए हैं।

    इस मामले में आयरलैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने इस प्रारूप में बतौर सलामी बल्लेबाज 122 छक्के जड़े हैं।

    सक्रिय बल्लेबाजों ने रोहित के आसपास भी कोई नहीं है।

    रिकॉर्ड

    रोहित एक देश में 300 अंतरराष्ट्रीय छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज

    रोहित पारी में 8 छक्के लगाने के साथ ही एक देश में 300 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

    इस पारी के बाद उनके भारत में 301 छक्के हो गए हैं। इस मामले में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज गुप्टिल (256) और तीसरे पर ब्रैंडन मैकुलम (230) हैं। दोनों ने ही न्यूजीलैंड की धरती पर ये छक्के लगाए हैं।

    भारत का कोई अन्य बल्लेबाज एक देश में 200 छक्के भी नहीं जड़ पाया है।

    जानकारी

    रोहित बने सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले कप्तान

    रोहित ने इस पारी के दौरान एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के (90) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिनके कप्तान के तौर पर 86 छक्के हैं।

    उपलब्धि

    रोहित ने जीते हुए टी-20 मैचों में पूरे किए 350 छक्के

    इस पारी के साथ ही रोहित ने जीते हुए टी-20 मैचों में अपने 350 छक्के पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। उनके अब 353 छक्के हो गए हैं।

    इस मामले में शीर्ष पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 679 छक्के जड़े हैं। सूची में वेस्टइंडीज के ही पूर्व ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (521) दूसरे और आंद्रे रसैल (355) तीसरे पायदान पर हैं।

    जानकारी

    रोहित जीते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने 

    रोहित के जीते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 150 छक्के पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उनके अब 157 छक्के हो गए हैं। इस मामले में न्यूजीलैंड के गुप्टिल (116) दूसरे और सूर्यकुमार यादव (90) तीसरे नंबर पर हैं।

    रिकॉर्ड

    रोहित के अंतरराष्ट्रीय और टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान एक देश में सर्वाधिक छक्के

    रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान किसी एक देश में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    उनके अब भारत में 130 छक्के हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने मैकुलम (128) को पीछे छोड़ा है। सूची में मोर्गन (121) तीसरे पायदान पर हैं।

    इसी तरह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भी रोहित के बतौर कप्तान एक देश (भारत) में 54 छक्के हो गए हैं। सूची में विराट कोहली (40) दूसरे और केन विलियमसन (33) तीसरे नंबर पर हैं।

    उपलब्धि

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान और ओपनर सर्वाधिक छक्के

    रोहित अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान और ओपनर बल्लेबाज सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस स्थिति में अब उनके 87 छक्के हो गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और ओपनर बल्लेबाज आरोन फिंच (81) को पीछे छोड़ दिया है।

    सूची में रोमानिया क्रिकेट टीम के कप्तान और ओपनर बल्लेबाज रमेश सतीसन 51 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर बने हुए हैं।

    रिकॉर्ड

    रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान और ओपनर पूरे किए 200 छक्के

    रोहित अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान और ओपनर बल्लेबाज सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस स्थिति में अब उनके 201 छक्के हो गए हैं।

    इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के फिंच दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 136 छक्के जड़े हैं। इसी तरह गेल (130) तीसरे पायदान पर हैं।

    इस तरह से रोहित इस मामले में छक्कों के शिखर पर हैं और उनके आसपास कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बार हुए हैं रन आउट, शीर्ष पर हैं राहुल द्रविड अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    विराट कोहली बन सकते हैं टी-20 में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    टेस्ट सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 मुकाबलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा का दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप में कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा? जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े बाबर आजम
    शुभमन गिल ने इस साल वनडे में लगाए हैं 180 चौके, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े शुभमन गिल

    टी-20 क्रिकेट

    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: फखर जमान ने 23 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, पूरे किए 6,000 टी-20 रन फखर जमान
    रविचंद्रन अश्विन सफेद गेंद क्रिकेट की भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार नहीं- युवराज सिंह रविचंद्रन अश्विन
    न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को हराया, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: एडम मिल्ने ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी बार लिए 4 विकेट, जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान को हराकर अपने नाम की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा टी-20: शिवम दुबे ने लगाया अपना लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शिवम दुबे
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    सिकंदर रजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े सिकंदर रजा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025