NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4,000 रन पूरे करने के करीब हैं रोहित शर्मा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान रोहित शर्मा बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    May 16, 2024
    05:52 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 1 जून से होनी है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

    भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में अपनी चुनौती पेश करेगी। भारत ने 2007 के बाद से कभी खिताब नहीं जीता है और रोहित के नेतृत्व में टीम विजेता बनाना चाहेगी।

    इस बीच कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं, जो रोहित टी-20 विश्व कप के दौरान बना सकते हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय 

    रोहित ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अब तक 151 मैच खेले हैं, जिसमें 31.79 की औसत और 139.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,974 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 121* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 शतक और 29 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं।

    उनसे पहले सिर्फ विराट कोहली (4,037) ही ये आंकड़ा पार कर चुके हैं।

    टी-20 विश्व कप

    टी-20 विश्व कप में 1,000 रन पूरे करने के करीब हैं रोहित 

    रोहित ने टी-20 विश्व कप में अब तक 39 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें उन्होंने 34.39 की औसत और 127.88 की स्ट्राइक रेट के साथ 963 रन बनाए हैं।

    वह इस टूर्नामेंट में 1,000 रन बनाने वाले सिर्फ बल्लेबाज बन सकते हैं। उनसे पहले सिर्फ कोहली (1,141) और महेला जयवर्धने (1,016) ही ऐसा कर पाए हैं।

    इस बीच रोहित पूर्व कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल (965) को रनों के मामले में पीछे छोड़ देंगे।

    छक्के

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 200 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी

    रोहित ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अब तक 190 छक्के लगाए हैं। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में विश्व के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    वह आगामी संस्करण में 10 छक्के और लगाते ही अपने 200 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    रोहित ने टी-20 विश्व कप के इतिहास में अब तक 35 छक्के लगाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में अपने 50 छक्के भी पूरे कर सकते हैं।

    संस्करण 

    टी-20 विश्व कप के सभी संस्करण खेलने वाले इकलौते भारतीय 

    रोहित उन 2 खिलाड़ियों में शामिल है, जिन्होंने अब तक हुए सभी 8 संस्करण (2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2021 और 2022) में हिस्सा लिया है।

    उनके अलावा सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ही ऐसा करने वाले खिलाड़ी हैं। दिलचस्प रूप से ये दोनों खिलाड़ी आगामी संस्करण में भी हिस्सा लेने वाले हैं।

    रोहित टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक 39 मैचों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी भी हैं।

    पोल

    क्या रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 विश्व कप जीत पाएगी?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    टी-20 विश्व कप 2024
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    रोहित शर्मा

    तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने पहले दिन बनाए 326 रन, रोहित और जडेजा ने जड़े शतक  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में ये 5 बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं रोहित शर्मा  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने पूरे किए 4,000 टेस्ट रन, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन घरेलू क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप 2024

    महिला टी-20 विश्व कप 2024: 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानिए पूरा संशोधित कार्यक्रम टी-20 क्रिकेट
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शाहीन अफरीदी के नाम दर्ज हैं ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स शाहीन अफरीदी
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ट्रेंट बोल्ट के नाम दर्ज हैं ये दिलचस्प रिकॉर्ड्स  ट्रेंट बोल्ट
    टी-20 विश्व कप: भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज  टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    IPL: कप्तान के तौर पर कैसा रहा महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन? नाम हैं ये रिकार्ड्स  महेंद्र सिंह धोनी
    सुनील नरेन 500 टी-20 मैच खेलने वाले पहले स्पिनर बने, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स सुनील नरेन
    शाकिब अल हसन 4,500 टेस्ट रन बनाने वाले तीसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL के वो बड़े रिकॉर्ड्स जो अब भी क्रिस गेल के नाम पर हैं दर्ज  क्रिस गेल

    टी-20 क्रिकेट

    भारतीय महिला टीम ने 5वें टी-20 में बांग्लादेश को हराया, 5-0 से सीरीज की अपने नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, वनिंदु हसरंगा करेंगे कप्तानी  टी-20 विश्व कप
    कॉलिन मुनरो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके शानदार रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    GT बनाम CSK: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  साई सुदर्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025