NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े 
    रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    रोहित शर्मा टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 15, 2024
    12:17 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ इस मैच में अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 5वें और भारत के केवल पहले खिलाड़ी बने हैं।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    रोहित ने जड़ा दूसरा IPL शतक 

    रोहित ने मुकाबले में 63 गेंद का सामना किया और 105 रन बनाए। उनके बल्ले से 11 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 166.67 की रही। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक रहा।

    अब टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी की छक्कों की संख्या 502 हो गई है।

    रोहित की इस शानदार पारी के बावजूद मुकाबले में MI को 20 रन से हार मिली। इस सीजन रोहित का यह पहला 50+ स्कोर भी था।

    छक्का

    इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के 

    टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (1,056) ने लगाए हैं। वह दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 1,000 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

    दूसरे स्थान पर किरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने 660 मैच में 860 छक्के लगाए हैं।

    आंद्रे रसेल ने 486 मुकाबलों में 678 छक्के और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कॉलिन मुनरो ने 428 मुकाबलों में 548 छक्के लगाए हैं।

    रोहित के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (383) हैं।

    अंतरराष्ट्रीय

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के 

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने 151 मुकाबले खेले हैं। इसकी 143 पारियों में 31.79 की औसत और 139.97 की स्ट्राइक रेट से 3,974 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 5 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121* रन रहा है।

    रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 190 छक्के लगाए हैं। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    दूसरे स्थान पर मार्टिन गप्टिल (173) और तीसरे स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल (127) हैं।

    वनडे

    वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं रोहित 

    रोहित ने वनडे क्रिकेट में 262 मुकाबले खेले हैं। इसकी 254 पारियों में 36 बार नाबाद रहते हुए 10,709 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 31 शतक और 55 अर्धशतक निकले हैं।

    उन्होंने इस फॉर्मेट में 323 छक्के लगाए हैं। वनडे में उनसे ज्यादा छक्के सिर्फ गेल (331) और शाहिद अफरीदी (351) के बल्ले से निकले हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी इस मामले में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने 350 मैच में 229 छक्के जड़े हैं।

    रिकॉर्ड

    IPL में रोहित के कुछ अन्य  शानदार रिकॉर्ड्स 

    रोहित ने IPL में 19 मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीते हैं, जो किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। गौरतलब है कि धोनी और कोहली के नाम 17-17 पुरस्कार हैं।

    कुल मिलाकर रोहित इस मामले में केवल एबी डिविलियर्स (25) और गेल (22) से पीछे हैं।

    2021 में रोहित IPL में किसी टीम के खिलाफ 1,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    रोहित शर्मा

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 11 बार नहीं खुला रोहित शर्मा का खाता, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रिकी पोंटिंग
    रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बार हुए हैं रन आउट, शीर्ष पर हैं राहुल द्रविड भारतीय क्रिकेट टीम
    बाबर आजम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े बाबर आजम

    मुंबई इंडियंस

    IPL: सूर्यकुमार को NCA ने किया फिट घोषित, 7 अप्रैल को खेल सकते हैं मुकाबला- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: डेविड वार्नर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    गौतम गंभीर के नाम दर्ज हैं IPL के ये बड़े रिकॉर्ड्स, आप भी जानिए  गौतम गंभीर
    IPL में सौरव गांगुली के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर सौरव गांगुली
    IPL 2024: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    अजिंक्य रहाणे ने IPL में पूरे किए अपने 4,500 रन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में वीरेंद्र सहवाग के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  वीरेंद्र सहवाग
    IPL 2024: LSG बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL में LSG और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025