LOADING...
रजत पाटीदार ने IPL में पूरे किए 1,000 रन
रजत पाटीदार ने पूरे किए 1,000 IPL रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

रजत पाटीदार ने IPL में पूरे किए 1,000 रन

Apr 18, 2025
10:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 18 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और एक छक्का भी जड़ा। अपनी पारी का 15वां बनाते ही उनके नाम खास उपलब्धि दर्ज हो गई। उनके अब IPL में 1,000 रन पूरे हो गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले RCB के 8वें बल्लेबाज बने हैं। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

रिकॉर्ड

RCB के लिए कोहली ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

RCB के लिए IPL में सर्वाधिक रन दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बनाए हैं। उ न्होंने RCB और अपने IPL करियर में 259 मैच की 251 पारियों में 8,253 रन बनाए हैं। वह IPL इतिहास में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। RCB के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों में एबी डिविलियर्स (4,491) दूसरे, क्रिस गेल (3,163) तीसरे, फाफ डु प्लेसिस (1,636) चौथे, ग्लेन मैक्सवेल (1,266) 5वें, जैक कैलिस (1,132) छठे और पाटीदार (1,008) 7वें नंबर पर हैं।

उपलब्धि

पाटीदार 1,000 रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय

पाटीदार अब IPL इतिहास में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। IPL में सबसे तेज 1,000 रन बनाने का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाम है, जिन्होंने 25 पारियों में यह कारनामा किया था। इस सूची में पाटीदार (30 पारी) दूसरे, सचिन और रुतुराज गायकवाड़ (31-31 पारी) तीसरे नंबर पर हैं।

करियर

कैसा रहा है पाटीदार का IPL करियर?

पाटीदार ने साल 2021 में MI के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 34 मैच की 30 पारियों में 34.76 की औसत और 158.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,008 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतकों के अलावा 1 शतक भी जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन का रहा है। वह इस लीग में 1 बार नाबाद रहे हैं और 69 चौकों के साथ 64 छक्के भी जड़ चुके हैं।