Page Loader
रणजी ट्रॉफी 2024-25: शार्दुल ठाकुर ने जड़ा दूसरा प्रथम श्रेणी शतक, मुंबई की कराई वापसी
शार्दुल ठाकुर ने जड़ा दूसरा प्रथम श्रेणी शतक

रणजी ट्रॉफी 2024-25: शार्दुल ठाकुर ने जड़ा दूसरा प्रथम श्रेणी शतक, मुंबई की कराई वापसी

Jan 24, 2025
05:29 pm

क्या है खबर?

रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का दूसरा ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 105 गेंदों में पूरा किया। इससे पहले उन्होंने मुंबई पहली पारी में भी अर्धशतक जमाया था। शार्दुल की इस पारी की बदौलत ही मुंबई की टीम इस मैच में वापसी करने में सफल रही है। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही शार्दुल की पारी और साझेदारी?

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर जैसे सितारों से सजी मुंबई टीम ने दूसरी पारी में 101 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शार्दुल ने तनुष कोटियन के साथ शतकीय साझेदारी कर अपना शतक पूरा किया। दिन का खेल खत्म होने तक शर्दुल 119 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 113 रन बनाकर नाबाद थे। कोटियन भी 119 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 85 रन बनाकर उनका साथ दे रहे है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें शार्दुल के शतक का जश्न

जानकारी

शार्दुल ने पहली पारी में भी किया था ऑलराउंड प्रदर्शन

मुंबई की टीम पहली पारी में भी 120 रन पर ढेर हो गई थी। उसमें शार्दुल ने 57 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। इसके बाद शार्दुल ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए थे।

करियर

कैसा रहा है शार्दुल का प्रथम श्रेणी करियर?

शार्दुल अपने प्रथम श्रेणी करियर में 88 मैचों में करीब 20 की औसत से 2,227 रन बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक के अलावा 14 अर्धशतक भी जड़े हैं। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह गेंदबाजी में अब तक 28.19 की औसत और 3.19 की इकॉनमी से 279 विकेट चटका चुके हैं। वह 13 बार 4 विकेट हॉल और 14 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/61 विकेट का है।

मांग

शार्दुल ने चयनकर्ताओं से की यह मांग

शार्दुल काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2023 में सेंचुरियर टेस्ट में खेला था। इस प्रदर्शन के बाद शार्दुल ने चयनकर्ताओं पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी में योग्यता है तो उसे अधिक मौके दिए जाने चाहिए। वह अपनी क्वालिटी की बात कर सकते हैं और अपना प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन इस पर चयनकर्ताओं को ध्यान देना चाहिए।