NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स 
    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स 
    खेलकूद

    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 19, 2023 | 11:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: RR ने PBKS को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा, ये बने रिकॉर्ड्स 
    यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। दूसरी तरफ PBKS का मौजूदा सीजन में सफर समाप्त हो गया है। धर्मशाला स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 188 रन के लक्ष्य को RR ने यशस्वी जायसवाल (50) और देवदत्त पडिक्कल (51) की बदौलत हासिल कर लिया। मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    पहले खेलते हुए PBKS ने 50 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में जितेश शर्मा (44) और सैम कर्रन (49*) ने पांचवे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद कर्रन और शाहरुख ने 37 गेंदों में 73 रनों की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 187/5 तक पहुंचा दिया। जवाब में पडिक्कल और जायसवाल ने अर्धशतक लगाए। अंत में शिमरोन हेटमायर ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेलकर जीत दिला दी।

    IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने धवन 

    शिखर धवन ने आज 12 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 17 रन की पारी खेली। इस दौरान वह IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। चौके लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान डेविड वार्नर हैं। उन्होंने 639 चौके लगाए हैं। तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली हैं। उन्होंने 630 चौके जमाए हैं।

    बोल्ट ने पॉवरप्ले में पूरे किए अपने 50 विकेट 

    ट्रेंट बोल्ट ने मैच के पहले ओवर में प्रभसिमरन सिंह का विकेट हासिल करते ही एक उपलब्धि हासिल कर ली। दरअसल, उन्होंने IPL में पॉवरप्ले में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह पॉवरप्ले में 50 विकेट पूरे करने वाले सातवें गेंदबाज बन गए हैं। बता दें कि उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार (60), संदीप शर्मा (55), उमेश यादव (53), जहीर खान (52), इशांत शर्मा (50) और दीपक चाहर (50) इस सूची में शामिल हैं।

    बटलर ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

    बटलर आज फिर खाता नहीं खोल सके और कगिसो रबाडा की गेंद पर पवेलियन लौट गए। वह लगातार तीसरे मैच में शून्य पर आउट हुए हैं। इसके साथ-साथ वह IPL 2023 में पांचवी बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं, जो किसी एक सीजन में सर्वाधिक है। इससे पहले हर्शल गिब्स (2009), मिथुन मन्हास (2011), मनीष पांडे (2012), शिखर धवन (2020), निकोलस पूरन (2021) और इयोन मोर्गन (2021) एक सीजन में 4-4 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

    कर्रन और शाहरुख ने PBKS के लिए की रिकॉर्ड साझेदारी  

    कर्रन और शाहरुख के बीच नाबाद 73 रनों की साझेदारी अब PBKS के लिए छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इससे पहले छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी केएल राहुल और हरप्रीत बरार (61 रन, बनाम RCB) के नाम थी।

    एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने जायसवाल

    जायसवाल ने आज 36 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। वह अब IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने IPL 2023 में 14 मैचों में 48.08 की उम्दा औसत और 163.6 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 625 रन बना लिए हैं। उन्होंने डेढ़ दशक पुराना शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर IPL 2008 में 616 रन बनाए थे।

    पडिक्कल ने लगाया अर्धशतक 

    जब RR ने 12 के स्कोर पर बटलर का विकेट खो दिया था, तब पडिक्कल क्रीज पर आए थे। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 30 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली। वह अर्शदीप सिंह की गेंद पर हरप्रीत बरार को कैच दे बैठे थे। उनके IPL करियर में अब 1,470 रन हो गए हैं।

    RR पांचवे स्थान पर पहुंची, PBKS का सफर हुआ समाप्त  

    RR के अब 14 अंक (+0.148) हो गए हैं। वह अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गए हैं। RR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। हालांकि, उनके शीर्ष 4 टीमों में पहुंचने की बहुत कम संभावना है। दूसरी तरफ PBKS की टीम ने 12 अंको (-0.304) के साथ अपना सफर समाप्त किया है। वह DC और SRH के बाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    राजस्थान रॉयल्स
    पंजाब किंग्स
    क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  यशस्वी जायसवाल
    IPL 2023: PBKS से RR को दिया 188 रनों का लक्ष्य, कर्रन ने खेली उम्दा पारी पंजाब किंग्स
    IPL 2023: RR ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  IPL 2023
    IPL 2023: डेविड वार्नर का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े डेविड वार्नर

    IPL 2023

    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    PBKS बनाम RR: नवदीप सैनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  नवदीप सैनी
    PBKS बनाम RR: शिखर धवन IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े शिखर धवन
    IPL 2023: KKR को LSG के खिलाफ पहली जीत की तलाश, जानिए ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू कोलकाता नाइट राइडर्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए धर्मशाला स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: जोस बटलर PBKS के खिलाफ जड़ चुके हैं 4 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: प्लेऑफ के लिए RR-PBKS को चाहिए बड़े अंतर से जीत, जानिए जरुरी बातें  IPL 2023
    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023

    पंजाब किंग्स

    PBKS बनाम DC: लियाम लिविंगस्टोन ने खेली 94 रन की पारी, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर  लियाम लिविंगस्टोन
    PBKS बनाम DC: शिखर धवन ने हार को बताया निराशाजनक, कारण भी गिनाए शिखर धवन
    IPL 2023: DC से हारकर PBKS की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: अथर्व तायडे ने लगाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  अथर्व तायडे

    क्रिकेट समाचार

    ड्यूक की जगह कूकाबुरा गेंद से हो सकता है WTC फाइनल, जानिए दोनों गेंदों में अंतर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL: DC को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी CSK, जानिए प्रीव्यू और प्लेइंग इलेवन   IPL 2023
    IPL 2023: RCB की जीत के बाद जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा गणित IPL 2023
    IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना छठा शतक, जानिए उनके आंकडे़  विराट कोहली
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023