NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने 
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने 
    खेलकूद

    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 19, 2023 | 11:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने 
    यशस्वी जायसवाल ने खेली 50 रन की पारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (50) खेली है। इस बीच उन्होंने अहम उपलब्धि हासिल कर ली है। वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी पारी की मदद से RR ने 4 विकेट से जीत दर्ज की है। उनकी पारी और रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    ऐसी रही जायसवाल की पारी 

    पारी की शुरुआत करने आए जायसवाल ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (51) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर पारी को स्थिरता दी। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे जायसवाल ने 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके मौजूदा सीजन का 5वां अर्धशतक है। वह 36 गेंदों में 50 रन की उम्दा पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके भी लगाए।

    एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने 

    जायसवाल अब IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने IPL 2023 में 14 मैचों में 48.08 की उम्दा औसत और 163.6 की जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 625 रन बना लिए हैं। उन्होंने डेढ़ दशक पुराना शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर IPL 2008 में 616 रन बनाए थे। जायसवाल IPL के एक सीजन में 600 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय अनकैप्ड बने हैं।

    कैसा रहा है जायसवाल का IPL करियर?

    IPL में जायसवाल ने अब तक 37 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.56 की औसत और 148.73 की स्ट्राइक रेट से 1,172 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 124 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

    RR ने 4 विकेट से दर्ज की जीत 

    पहले खेलते हुए PBKS ने 50 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में जितेश शर्मा (44) और सैम कर्रन (49*) ने पांचवे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की। इसके बाद कर्रन और शाहरुख ने 73 रनों की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 187/5 तक पहुंचा दिया। जवाब में पडिक्कल (51) और जायसवाल (50) ने अर्धशतक लगाए। अंत में शिमरोन हेटमायर ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेलकर जीत दिला दी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    यशस्वी जायसवाल
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023
    राजस्थान रॉयल्स

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: PBKS से RR को दिया 188 रनों का लक्ष्य, कर्रन ने खेली उम्दा पारी पंजाब किंग्स
    IPL 2023: RR ने PBKS के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  IPL 2023
    IPL 2023: डेविड वार्नर का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े डेविड वार्नर
    IPL 2023: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए धर्मशाला स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023

    यशस्वी जायसवाल

    वनडे विश्वकप में IPL के युवा खिलाड़ियों को मिल सकती जगह- रवि शास्त्री रवि शास्त्री
    हरभजन ने की रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में जगह देने की पैरवी हरभजन सिंह
    IPL 2023 में अब तक रहा है इन अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा, आंकड़े दे रहे गवाही  IPL 2023
    IPL 2023: RR ने KKR को 9 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    PBKS बनाम RR: नवदीप सैनी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    PBKS बनाम RR: शिखर धवन IPL में 750 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े शिखर धवन
    ड्यूक की जगह कूकाबुरा गेंद से हो सकता है WTC फाइनल, जानिए दोनों गेंदों में अंतर  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    IPL: DC को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करना चाहेगी CSK, जानिए प्रीव्यू और प्लेइंग इलेवन   IPL 2023

    IPL 2023

    RR बनाम PBKS: देवदत्त पडिक्कल ने जमाया IPL करियर का 9वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  देवदत्त पडिक्कल
    IPL 2023: KKR को LSG के खिलाफ पहली जीत की तलाश, जानिए ड्रीम इलेवन और प्रीव्यू कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: RCB की जीत के बाद जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा गणित रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    SRH बनाम RCB: फाफ डू प्लेसिस ने लगाया इस सीजन का 8वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े फाफ डु प्लेसिस

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: जोस बटलर PBKS के खिलाफ जड़ चुके हैं 4 अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: प्लेऑफ के लिए RR-PBKS को चाहिए बड़े अंतर से जीत, जानिए जरुरी बातें  IPL 2023
    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: RCB ने RR को 112 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023