NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: PBKS ने CSK को आखिरी गेंद में हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: PBKS ने CSK को आखिरी गेंद में हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 
    रोचक मुकाबले में जीती पंजाब (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: PBKS ने CSK को आखिरी गेंद में हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 30, 2023
    07:27 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 41वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 4 विकेट से हराकर अपनी पांचवी जीत दर्ज की है।

    CSK ने पहले खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए।

    जवाब में PBKS की टीम ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया। आखिरी गेंद पर 3 रन की दरकार थी, जिस पर सिकंदर रजा ने 3 रन बटोरकर जीत दिला दी।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह रहा रोचक मुकाबला 

    CSK ने गायकवाड़ और कॉनवे की जोड़ी की बदौलत पॉवरप्ले में 57 रन जोड़ लिए।

    गायकवाड़ 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जबरदस्त लय में चल रहे कॉनवे ने अर्धशतक लगाया और आखिर तक खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

    जवाब में प्रभसिमरन सिंह (42) और लियाम लिविंगस्टोन (40) ने अच्छी पारियां खेलकर टीम को मैच में बनाए रखा।

    अंत में जितेश शर्मा ने 10 गेंदों में 21 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

    कॉनवे 

    कॉनवे ने लगाया सीजन का 5वां अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' 

    अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कॉनवे ने 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में उनका 5वां अर्धशतक है।

    उन्होंने मौजूदा सीजन में 59.14 की औसत और 144.25 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं।

    वह फाफ डु प्लेसिस के बाद 400 से अधिक रन वाले फिलहाल दूसरे बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने 52 गेंद में नाबाद 92 रन की पारी खेली। इसमें 16 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    टी-20 

    कॉनवे ने टी-20 में पूरे किए अपने 5,000 रन 

    अपनी इस पारी के दौरान कॉनवे ने टी-20 क्रिकेट में 5,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वह सबसे तेज यह आंकड़ा छूने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज हैं।

    इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 132 मैच में यह आंकड़ा छुआ था।

    इसी तरह दूसरे नंबर पर काबिज भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 142, कॉनवे और शॉन मार्श ने 144-144 और पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने 145 मैच में यह आंकड़ा छुआ था।

    साझेदारी 

    कॉनवे और गायकवाड़ ने की उम्दा साझेदारी 

    गायकवाड़ (37) और कॉनवे की जोड़ी ने आज 86 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी ने पारी की शुरुआत करते हुए लगभग 800 रन साझेदारी में बना लिए हैं।

    यह CSK की ओर से साझेदारी में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सलामी जोड़ी बन गई है।

    इस सूची में माइक हसी और मुरली विजय शीर्ष पर है, जिन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए साझेदारी में 1,360 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    धोनी ने आखिरी ओवर में जड़े 2 छक्के 

    CSK की पारी के आखिरी ओवर में धोनी बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 4 गेंदों में नाबाद 13 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे। वह IPL इतिहास में पारी के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के (59) लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    धवन 

    धवन ने IPL में पूरे किए अपने 6,500 रन 

    PBKS के कप्तान शिखर धवन ने 15 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन बनाए। इस बीच उन्होंने IPL करियर के 6,500 रन भी पूरे कर लिए हैं।

    वह इस आंकड़े को छूने वाले विराट कोहली के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

    धवन के अब 212 मैचों में 35.74 की उम्दा औसत और 127.11 की स्ट्राइक रेट से 6,506 रन बना लिए हैं।

    जानकारी

    अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

    इस जीत के बाद अब PBKS अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गई है। रोचक मुकाबले में शिकस्त झेलने वाली CSK चौथे स्थान पर बरकरार है। गुजरात टाइटंस (GT) की टीम शीर्ष पर बनी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    पंजाब किंग्स
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: KKR बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: पिछले साल नहीं बिक सके थे ये गेंदबाज, अब कर रहे हैं कमाल  IPL 2023
    IPL नीलामी में महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों का कैसा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े IPL 2023

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: CSK ने RCB को दिया 227 का लक्ष्य, कॉनवे-दूबे ने लगाए अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम CSK: शिवम दूबे ने 25 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े   ग्लेन मैक्सवेल
    IPL 2023: CSK ने RCB को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    PBKS बनाम GT: शुभमन गिल ने जमाया IPL करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  शुभमन गिल
    IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: PBKS ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR को बीच सीजन में लगा तगड़ा झटका, लिटन दास आनन-फानन में लौटे स्वदेश  लिटन दास
    IPL 2023: LSG के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम LSG: काइल मेयर्स ने इस सीजन में लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025