LOADING...
PSL 2026 में हुई बॉल टैंपरिंग, सामने आया वीडियो
PSL 2026: लाहौर कलंदर्स पर लगा बॉल टैंपरिंग का आरोप

PSL 2026 में हुई बॉल टैंपरिंग, सामने आया वीडियो

लेखन Manoj Panchal
Mar 30, 2026
11:02 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के छठे मैच में बड़ा विवाद सामने आया है। लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच हुए इस मैच में लाहौर कलंदर्स पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जांच के बाद अंपायरों ने भी माना कि गेंद की स्थिति बदली गई है जिस कारण लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी दे लगाई गई। इस मैच में लाहौर कलंदर्स को हार का सामना करना पड़ा।

मामला 

कब हुई घटना?

129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी के अंतिम ओवर में कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। लाहौर कलंदर्स के लिए हारिस रऊफ अंतिम ओवर डालने वाले थे। इसी दौरान शाहीन अफरीदी, रऊफ और फखर जमान गेंदबाज के रन-अप के पास इकट्ठा हुए और फखर को गेंद से छेड़छाड़ करते देखा गया। अंपायर ने इस पर नजर रखी और स्क्वायर-लेग अंपायर से चर्चा के बाद गेंद की जांच कराने का फैसला किया।

पेनल्टी

लगी 5 रन की पेनल्टी

जांच के बाद अंपायरों ने निष्कर्ष निकाला कि लाहौर कलंदर्स ने जानबूझकर गेंद की स्थिति बदली थी। इसके बाद टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई गई और गेंद को तुरंत बदल दिया गया। इस फैसले से अंतिम ओवर में लक्ष्य 14 से घटकर 9 रन रह गया, जिसे कराची किंग्स ने 3 गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान अफरीदी ने मैच के बाद कहा, "हम देखेंगे कि अंपायर क्या कहते हैं।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सामने आया बॉल टैंपरिंग का वीडियो

Advertisement

कार्रवाई 

फखर पर लग सकता है 1-2 मैचों का प्रतिबंध

आरोपों के बावजूद फखर ने बॉल टैंपरिंग के सभी आरोपों से इनकार किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि मैच के बाद एक अनुशासनात्मक सुनवाई हुई, जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया कि फखर ने वास्तव में गेंद की स्थिति बदली थी। हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला देने के लिए 48 घंटे के भीतर एक और सुनवाई निर्धारित की गई है। यदि दोषी पाए जाते हैं, तो फखर पर एक या दो मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

Advertisement