PSL 2026: बॉल टैंपरिंग मामले में फखर जमान पर लगा 2 मैच का प्रतिबंध
क्या है खबर?
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज फखर जमान पर बड़ा एक्शन लिया गया है। कराची किंग्स के खिलाफ गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने पर उन्हें 2 मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.14 के उल्लंघन का मामला सामने आया है, जो गेंद की स्थिति से छेड़छाड़ से जुड़ा है। ये लाहौर टीम के लिए बड़ा झटका है।
फैसला
फखर ने आरोपों से किया इनकार
फखर पर यह आरोप अंपायर फैसल खान अफरीदी और शरफुद्दौला सैकत ने लगाया, जिसे टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक रशीद ने भी समर्थन दिया। फखर ने आरोपों से इनकार कर पूर्ण अनुशासनात्मक सुनवाई की मांग की। मैच रेफरी रोशन महानामा ने सभी सबूतों की समीक्षा करने और फखर का पक्ष सुनने के बाद फैसला सुनाया। सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी, टीम डायरेक्टर समीन राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद रहे।
घटना
कब हुई घटना?
129 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी के अंतिम ओवर में कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। लाहौर कलंदर्स के लिए हारिस रऊफ अंतिम ओवर डालने वाले थे। इसी दौरान शाहीन, रऊफ और फखर गेंदबाज के रन-अप के पास इकट्ठा हुए और फखर को गेंद से छेड़छाड़ करते देखा गया। अंपायर ने इस पर नजर रखी और स्क्वायर-लेग अंपायर से चर्चा के बाद गेंद की जांच कराने का फैसला किया।
पेनल्टी
5 रन की लगी थी पेनल्टी
जांच के बाद अंपायरों ने निष्कर्ष निकाला था कि लाहौर कलंदर्स ने जानबूझकर गेंद की स्थिति बदली थी। इसके बाद टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई गई थी और गेंद को तुरंत बदल दिया गया। इस फैसले से अंतिम ओवर में लक्ष्य 14 से घटकर 9 रन रह गया, जिसे कराची किंग्स ने 3 गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान अफरीदी ने मैच के बाद कहा था, "हम देखेंगे कि अंपायर क्या कहते हैं।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पूरे घटना वीडियो
- Shaheen hands the ball to Rauf and passes his cap to Faisal Afridi.
— Pavilion Post (@CricinsightsX) March 29, 2026
- Faisal suspects something and keeps a keen eye as Fakhar enters the scene.
- Haris-Fakhar-Shaheen exchange a few words before ball is handed to Fakhar.
- The ball condition looks altered.
🎥-@ReplaysPCT https://t.co/NZCu8VzSG5 pic.twitter.com/cERYQKYn7A