LOADING...
PBKS बनाम GT: कूपर कॉनॉली के दनदनाते शॉट से धराशाही हुए श्रेयस अय्यर, वायरल हुआ वीडियो
कूपर कॉनॉली के दनदनाते शॉट से धराशाही हुए श्रेयस अय्यर

PBKS बनाम GT: कूपर कॉनॉली के दनदनाते शॉट से धराशाही हुए श्रेयस अय्यर, वायरल हुआ वीडियो

Mar 31, 2026
11:05 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से हुआ। इसमें PBKS की पारी के दौरान बड़ी घटना घटी। सलामी बल्लेबाज कूपर कॉनॉली का एक दनदनाता हुआ शॉट नॉन स्ट्राइक पर खड़े कप्तान श्रेयस के हाथ पर जा लगा। इससे वह दर्द से कराहते हुए मैदान पर लेट गए। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद वह फिर से बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

घटना

कैसे घटी यह घटना?

दरअसल, PBKS की पारी के 12वें ओवर में राशिद खान द्वारा फेंकी गई 5वीं गेंद पर कॉनॉली ने ड्राइव शॉट मारा। यह सीधा नॉन स्ट्राइक पर खड़े अय्यर की ओर गया, लेकिन वह बचाव में अपना हाथ नहीं हटा पाए और गेंद सीधी उनकी कलाई पर जा लगी। इसके बाद वह दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। बाद में फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, इसके बाद वह ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement