LOADING...
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, बोले- हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे
टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होगा (फाइल तस्वीर)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, बोले- हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे

Feb 05, 2026
11:43 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी टी-20 विश्व कप 2026 मैच का बहिष्कार करने की पुष्टि कर दी है। यह फैसला बांग्लादेश क्रिकेट टीम के समर्थन में लिया गया है, जिसे हाल ही में टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। पहले पाकिस्तान सरकार ने टूर्नामेंट में खेलने की मंजूरी दी थी, लेकिन अब कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलने का निर्णय लिया गया है।

बयान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा? 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा कि टी-20 विश्व कप को लेकर हमने बिल्कुल साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बुधवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों से कहा कि हमने बहुत सोच-समझकर फैसला लिया है और हमें बांग्लादेश के साथ पूरी मजबूती से खड़ा रहना चाहिए। शरीफ ने इसे बेहद उचित और सही निर्णय बताया।

विवाद

कैसे शुरू हुआ विवाद? 

पूरा विवाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उस आदेश से शुरू हुआ, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने को कहा गया। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में मैच न खेलने का ऐलान किया। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की कई अपीलें खारिज होने के बाद स्कॉटलैंड को उनकी जगह शामिल किया गया। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर दिया।

Advertisement

बयान

ICC ने पूरे मामले पर क्या कहा? 

ICC ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान की चुनिंदा भागीदारी पर पहले ही चिंता जताई है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने कहा कि उसे उम्मीद है कि PCB इस फैसले के दूरगामी और गंभीर असर पर विचार करेगा। ICC का मानना है कि पाकिस्तान का यह कदम उसके अपने देश में क्रिकेट पर प्रभाव डाल सकता है और इसका असर वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था पर भी पड़ेगा, जिसका पाकिस्तान खुद सदस्य और लाभार्थी है।

Advertisement

टीम

टी-20 विश्व कप के लिए ऐसी है पाकिस्तान की टीम 

पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और मोहम्मद वसीम जूनियर को शामिल नहीं किया गया है। टीम प्रबंधन ने शाहीन अफरीदी और नसीम शाह पर भरोसा जताया है। टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, और उस्मान तारिक।

Advertisement