NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे विश्व कप 2023 खेल सकते हैं ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि
    अगली खबर
    वनडे विश्व कप 2023 खेल सकते हैं ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि
    ट्रेंट बोल्ट विश्व कप में खेलते नजर आएंगे (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    वनडे विश्व कप 2023 खेल सकते हैं ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि

    लेखन आदर्श कुमार
    May 11, 2023
    01:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के वर्तमान सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के लिए अच्छी खबर सामने आई है।

    इस साल भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप में वह खेलते दिख सकते हैं। इसकी पुष्टि खुद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने की है।

    बता दें, बोल्ट ने खुद को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर लिया था।

    आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

    बयान

    न्यूजीलैंड बोर्ड ने क्या कहा?

    सेन्ज (SENZ) रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूजीलैंड क्रिकेट के CEO डेविड वाइट ने कहा है कि बोल्ट वनडे विश्व कप में कीवी टीम का हिस्सा होंगे।

    उन्होंने कहा, "हम अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों को प्राथमिकता देंगे। हमने पिछले कुछ महीनों में ट्रेंट बोल्ट के साथ लगातार बातचीत जारी रखी है। मुझे आश्चर्य होगा अगर वह विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे। इसलिए हम उनके साथ बहुत सकारात्मक बातचीत कर रहे हैं।"

    विश्व कप

    बोल्ट ने कहा था- मैं विश्व कप खेलना चाहता हूं 

    इस तेज गेंदबाज ने कुछ दिन पहले क्रिकइंफो से कहा था, "मुझमें अभी भी न्यूजीलैंड के लिए खेलने की बड़ी इच्छा है। मैं कीवी टीम से 13 साल के करियर के लिए भाग्यशाली रहा हूं और अभी भी विश्व कप में खेलना चाहता हूं।"

    उन्होंने आगे कहा था, "2019 के विश्व कप फाइनल के बाद मैंने केन विलियमसन से कहा था कि हमें 2023 विश्व कप खेलना है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं।"

    वनडे

    न्यूजीलैंड के लिए कब खेला था बोल्ट ने आखिरी मुकाबला?

    बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 2022 में खेला था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सिडनी में खेले गए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से वह न्यूजीलैंड के लिए कभी नहीं खेले। वह लगातार फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं।

    उन्होंने अपना पिछला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर 2022 में खेला था।

    33 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी टेस्ट जून 2022 में इंग्लैंड के विरुद्ध खेला था।

    करियर

    कैसा रहा है बोल्ट का अंतरराष्ट्रीय करियर?

    बोल्ट ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने 78 टेस्ट, 99 वनडे और 55 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

    टेस्ट में उन्होंने 27.49 की औसत के साथ 317 विकेट लिए हैं। उन्होंने 10 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा और एक बार मैच में 10 विकेट लिया है।

    वनडे में उन्होंने 23.97 की औसत से 187 और टी-20 में 22.25 की औसत से 74 विकेट लिए हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    ट्रेंट बोल्ट
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: ब्लेयर टिकनर ने चटकाए दूसरी पारी में 4 विकेट, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को दिया 285 रन का लक्ष्य, ऐसा रहा चौथा दिन  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया करियर का 34वां टेस्ट अर्धशतक केन विलियमसन
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डैरिल मिचेल ने लगाया करियर का आठवां टेस्ट अर्धशतक श्रीलंका क्रिकेट टीम

    ट्रेंट बोल्ट

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: ट्रेंट बोल्ट का खुलासा, इस रणनीति से किया कोहली को आउट विराट कोहली
    IPL 2020: इन पांच विदेशी तेज़ गेंदबाज़ों के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नज़रें इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्तमान में ये हैं तेज गेंदबाजी के फैब-4 गेंदबाज क्रिकेट समाचार
    मिचेल स्टार्क और ट्रेंट बोल्ट के आंकड़ों का तुलनात्मक विवरण क्रिकेट समाचार

    वनडे विश्व कप 2023

    भारत से बाहर बांग्लादेश में अपने वनडे विश्व कप मुकाबले खेल सकता है पाकिस्तान- रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप में सीधे नहीं पहुंच सका श्रीलंका, 44 साल में पहली बार खेलेंगे क्वालीफायर श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023 के लिए इन 8 टीमों को मिला सीधा प्रवेश, श्रीलंका-वेस्टइंडीज बाहर  वनडे क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: CSK ने MI को हराकर दर्ज की छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 7,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने  विराट कोहली
    IPL 2023: RCB ने DC को दिया 182 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025