NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर 
    मुंबई इंडियंस 5 बार IPL की चैंपियन रही है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 29, 2024
    06:28 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन मुंबई इंडियंस (MI) नए तेवर के साथ नजर आएगी।

    रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक को MI ने गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड किया है।

    MI 5 बार IPL का खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में आइए उनके शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    रोहित शर्मा 

    MI के पूर्व कप्तान रोहित इस फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने MI के लिए पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था।

    अब तक वह 207 मुकाबले खेल चुके हैं और इसकी 203 पारियों में 23 बार नाबाद रहते हुए 5,314 रन अपने नाम किए हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 129.76 और औसत 29.52 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन है।

    #2

    किरोन पोलार्ड

    MI के पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड इस फ्रेंचाइजी के लिए रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

    उन्होंने मुंबई के लिए पहला मुकाबला साल 2010 में खेला था। पोलार्ड ने 211 मैच की 193 पारियों में 28.78 की औसत और 147.01 की स्ट्राइक रेट से 3,915 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 18 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है।

    #3

    सूर्यकुमार यादव 

    सूर्यकुमार यादव MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था।

    अब तक इस खिलाड़ी ने 87 मैच खेले हैं और इसकी 85 पारियो में 35.36 की औसत से 2,688 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 145.92 की रही है।

    सूर्यकुमार के बल्ले से 1 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन है।

    #4

    अंबाती रायडू

    MI के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अपना पहला मैच साल 2010 में खेला था।

    वह आखिरी बार साल 2017 में ब्लू जर्सी में नजर आए थे। उन्होंने MI के लिए 136 मैच की 127 पारियों में 24.39 की औसत और 123.36 की स्ट्राइक रेट से 2,635 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले थे।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा था।

    #5

    सचिन तेंदुलकर

    MI के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और पहले कप्तान सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे स्थान पर हैं।

    उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 91 मैच खेले थे और इसकी 91 पारियों में 32.48 की औसत से 2,599 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 14 अर्धशतक और 1 शतक निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा था। वह 11 पारियों में नाबाद भी रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 2013 में खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई इंडियंस
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    मुंबई इंडियंस

    लसिथ मलिंगा को मुंबई इंडियंस ने नियुक्त किया नया गेंदबाजी कोच, शेन बॉन्ड की लेंगे जगह  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोमारियो शेफर्ड मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे अगला सीजन, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस के साथ शानदार रहा सफर, CSK में जाना और भी खास- अंबाती रायडू चेन्नई सुपरकिंग्स
    हार्दिक पांड्या का IPL में बतौर कप्तान कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े हार्दिक पांड्या

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के शीर्षक प्रायोजक की रूपरेखा तैयार, चीनी कंपनियां नहीं लगा सकेंगी बोली- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    खराब प्रदर्शन के बाद भी RCB ने यश दयाल को क्यों खरीदा? कोच ने बताया कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    अंबाती रायडू ने किया YSR कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान, राजनीति से भी बनाएंगे दूरी अंबाती रायडू
    श्रीलंकाई खेल मंत्री ने जय शाह से किया कुछ IPL मैचों की मेजबानी देने का अनुरोध  जय शाह

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: पंजाब किंग्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर  पंजाब किंग्स
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: मुशीर खान ने क्वार्टर फाइनल में लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े मुशीर खान
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर दिल्ली कैपिटल्स
    चौथा टेस्ट: इंग्लैंड के नाम रहा दूसरा दिन, भारत ने पहली पारी में गंवाए 7 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    वनडे क्रिकेट: साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 भारतीय बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा ने टेस्ट को बताया खास प्रारूप, विराट कोहली बोले- यह क्रिकेट की नींव भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप में भारत को होगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जरूरत- रवि बोपारा  विराट कोहली
    भारत ने दक्षिण अफ्रीका में नहीं जीती कोई टेस्ट सीरीज, रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025